PM Kisan: पीएम मोदी ने किसानों को दिया तोहफा! जारी की 20वीं किश्त, किसान तुरंत चेक करें बैंक बैलेंस
PM Kisan 20th Installment: देश के करोड़ों किसानों के लिए खुशखबरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त 2025 को वाराणसी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किश्त जारी कर दी है। किसान तुरंत बैंक का SMS चेक करें। या अपना बैलेंस चेक करें कि उनके बैंक अकाउंट में पैसा आया या नहीं
Pradhan Mantri Kisan ManDhan Yojna: सरकार किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर किया पैसा।
PM Kisan 20th Installment: देश के करोड़ों किसानों के लिए खुशखबरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त 2025 को वाराणसी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किश्त जारी कर दी है। किसान तुरंत बैंक का SMS चेक करें। या अपना बैलेंस चेक करें कि उनके बैंक अकाउंट में पैसा आया या नहीं। 9.7 करोड़ से ज्यादा किसानों के खातों में सीधे 2,000 रुपये ट्रांसफर कर दिये हैं। पिछली यानी 19वीं किश्त फरवरी 2025 में दी गई थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) की 20वीं किश्त जारी की। इस बार किसानों के खातों में 2,000 रुपये का अमाउंट सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजे गए हैं। इस किश्त के तहत 20,500 करोड़ रुपये से ज्यादा का अमाउंट ट्रांसफर किया है।
किन किसानों को मिला लाभ?
इस योजना का लाभ केवल उन किसानों को मिला है, जिन्होंने समय पर ई-केवाईसी (e-KYC) और जरूरी डाक्यूमेंट का वैरिफिकेशन किया है। जिन किसानों ने ये प्रोसेस पूरा नहीं किया है, उन किसानों का पैसा रोका गया है। लेकिन जैसे ही वे अपनी e-KYC और जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी करते हैं, उन्हें पिछली बकाया किश्तों का पैसा मिल जाएगा।
PM Kisan का पैसा कैसे चेक करें?
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके खाते में पैसे आए या नहीं, तो यह तरीका अपनाएं।
https://pmkisan.gov.in पर जाएं।
Know Your Status या Beneficiary Status पर क्लिक करें।
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर डालें।
अपनी स्टेटस चेक करें। अगर आपका नाम लिस्ट में है और eKYC पूरी है, तो आपको 2000 रुपये की किश्त मिलनी चाहिए।
eKYC कैसे करें?
PM-Kisan पोर्टल पर किसान तीन तरीकों से e-KYC पूरी कर सकते हैं।
OTP आधारित e-KYC
बायोमेट्रिक आधारित e-KYC
फेस ऑथेंटिकेशन (Facial Authentication)
क्या है पीएम किसान योजना?
PM-Kisan योजना की शुरुआत 2019 में हुई थी। इसके तहत सरकार हर साल 6,000 रुपये किसानों को तीन किश्तों में देती है। अप्रैल-जुलाई, अगस्त-नवंबर और दिसंबर-मार्च। यह पैसा सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाता है।
यह योजना अब दुनिया की सबसे बड़ी DBTस्कीम बन चुकी है, जिससे करोड़ों किसानों को सीधा फायदा मिल रहा है। अगर आप किसान हैं और अब तक e-KYC नहीं की है, तो जल्दी से पूरी कर लें ताकि अगली किश्त का लाभ समय पर मिल सके।
अपना नाम कैसे चेक करें?
वेबसाइट खोलें https://pmkisan.gov.in
Know Your Status पर क्लिक करें।
आधार या रजिस्ट्रेशन नंबर डालें।
देखें आपका नाम लिस्ट में है या नहीं।
यह भी जांचें कि e-KYC अपडेट है या नहीं।
योजना से जुड़ी जरूरी बातें
योजना की शुरुआत 2019 में हुई थी।
हर साल किसानों को 6,000 रुपये मिलते हैं।
तीन किश्तों में आता है पैसा
अप्रैल-जुलाई
अगस्त-नवंबर
दिसंबर-मार्च
कौन ले सकता है योजना का लाभ?
भारतीय नागरिक हो
खेती योग्य जमीन हो
इनकम टैक्स न भरता हो
कोई संस्थागत किसान न हो
10,000 रुपये से ज्यादा पेंशन न लेता हो
रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
New Farmer Registration पर क्लिक करें।
आधार नंबर डालें, जरूरी जानकारी भरें।
सबमिट करके फॉर्म का प्रिंट निकाल लें।
कोई सवाल हो तो कहां संपर्क करें?
हेल्पलाइन नंबर: 155261 या 011-24300606 पर कॉल करें
तो अगर आप भी इस बार की किश्त का इंतजार कर रहे हैं, तो जरूरी डॉक्यूमेंट और e-KYC जरूर चेक कर लें। पैसे का फायदा तभी मिलेगा जब सारी जानकारी अपडेट और सही होगी।