PM Kisan: जुलाई तक आएगी पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त! किसान पहले कर लें ये काम

PM Kisan Kisam Samman Nidhi: पीएम किसान योजना के लाभार्थियों के लिए खुशखबरी है। अगर आप भी 2,000 रुपये की अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं, तो यह रकम जल्द आपके अकाउंट में पहुंच सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार जुलाई में PM-Kisan की 23वीं किस्त जारी कर सकती है

अपडेटेड Jun 12, 2026 पर 10:45 AM
PM Kisan: क्या जुलाई तक आएगी पीएम किसान की किश्त।

PM Kisan Kisam Samman Nidhi: पीएम किसान योजना के लाभार्थियों के लिए खुशखबरी है। अगर आप भी 2,000 रुपये की अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं, तो यह रकम जल्द आपके अकाउंट में पहुंच सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार जुलाई में PM-Kisan की 23वीं किस्त जारी कर सकती है। ऐसे में किसानों के लिए यह जानना जरूरी है कि वे लाभार्थी लिस्ट में हैं या नहीं। साथ ही उनकी e-KYC पूरी है या नहीं।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना के करोड़ों लाभार्थी अब 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, योजना की अगली किस्त 15 जुलाई 2026 के तक जारी की जा सकती है। हालांकि केंद्र सरकार ने अभी तक इसकी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 मार्च 2026 को असम के गुवाहाटी से योजना की 22वीं किस्त जारी की थी। उस दौरान 9.32 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 18,640 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए थे। अब तक इस योजना के तहत किसानों को कुल 4.25 लाख करोड़ रुपये से अधिक का अमाउंट दिया जा चुका है।


क्या है PM-Kisan योजना?

PM-Kisan योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह अमाउंट 2,000 रुपये की तीन किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है। किस्तें हर चार महीने के अंतराल पर जारी की जाती हैं।

कौन उठा सकता है योजना का फायदा?

योजना का लाभ पाने के लिए आवेदक का भारतीय नागरिक होना जरूरी है। उसके पास खेती योग्य जमीन होनी चाहिए और वह छोटा या सीमांत किसान होना चाहिए। इसके अलावा ऐसे लोग योजना के लिए पात्र नहीं हैं जो इनकम टैक्स देते हैं। संस्थागत भूमि धारक हैं या 10,000 रुपये या उससे अधिक मंथली पेंशन ले सकते हैं।

ऐसे करें अप्लाई

नए किसान पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर New Farmer Registration विकल्प के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं। अप्लाई करने के लिए आधार नंबर और अन्य जरूरी जानकारी भरनी होती है।

कैसे चेक करें किस्त का स्टेटस?

किसान PM-Kisan पोर्टल पर जाकर Know Your Status विकल्प के जरिए अपनी लाभार्थी स्थिति देख सकते हैं। वहीं Beneficiary List सेक्शन में जाकर लाभार्थियों की सूची में अपना नाम भी जांचा जा सकता है। यदि किसी किसान को योजना से जुड़ी कोई समस्या हो, तो वह हेल्पलाइन नंबर 155261 या 011-24300606 पर संपर्क कर सकता है। किसानों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी e-KYC, बैंक खाते और आधार से जुड़ी जानकारी अपडेट रखें, ताकि अगली किस्त का पैसा बिना किसी रुकावट के उनके खाते में आ सके।

Silver Price Today: चांदी में आई मामूली गिरावट, जानिये शुक्रवार 12 जून को क्या रहा रेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।