PM kisan: किसान 6000 नहीं, 36000 रुपये पा सकते हैं हर साल, आपको बस करना होगा ये काम

पीएम किसान मानधन योजना (PM kisan Man dhan Yojna) के तहत किसानों को हर साल 36000 रुपये मिल सकते हैं

अपडेटेड Jul 08, 2021 पर 5:28 PM

पीएम किसान योजना के तहत लाभार्थी किसानों को हर साल 6000 रुपये तीन किश्तों यानी 2000 रुपये मिलते है। देश के 10 करोड़ से अधिक किसान इस योजना का फायदा उठा रहे हैं। अगर आप पहले से किसान सम्मान निधि योजना (PM kisan samman nidhi) का लाभ उठा रहे हैं तो आप सरकार से हर महीने 3000 रुपये पाने के भी हकदार हैं। इसके लिए आपको कोई भी डॉक्यूमेंट नहीं देना होगा। पीएम किसान मानधन योजना (PM kisan Man dhan Yojna) के तहत किसानों को हर साल 36000 रुपये मिल सकते हैं। किसान क्रेडिट कार्ड और पीएम किसान मानधन योजना का फायदा किसान उठा सकते हैं।

किसानों को मिल सकते हैं 36000 रुपये

पीएम किसान मानधन योजना के तहत छोटे और सीमांत किसानों को हर महीने पेंशन देने की योजना है। इस योजना के तहत 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 3000 रुपये यानी साल का 36000 रुपये किसानों को पेंशन दी जाती है। किसानों को कोई भी डॉक्यूमेंट नहीं देना होगा क्योंकि सरकार के पास आपके डॉक्यूमेंट पहले से हैं।

किसान मानधन योजना का कैसे उठा सकते हैं फायदा

किसान मानधन योजना के तहत 18 से 40 वर्ष तक की आयु वाला कोई भी किसान इसमें रजिस्ट्रेशन करा सकता है। लेकिन जिन किसानों के पास 2 हेक्टेयर जमीन है वह इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते। योजना के तहत कम से कम 20 साल और अधिकतम 40 साल तक 55 रुपये से 200 रुपये तक मासिक पैसा देना होता है। ये किसानों की उम्र के मुताबिक तय होता है कि आपकों कितना पैसा पेंशन के लिए देना होगा।

अहम बातें..


- किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली 6000 रुपये सालान किश्त के जरिये भी अपने पैसे पीएम किसान मानधन योजना के लिए कटवा सकते हैं।

- पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं लेने वाले किसान भी पीएम किसान मानधन योजना का फायदा उठा सकते हैं।

फिसलते हुए बाजार में क्या हैं IIFL सिक्योरिटीज के संजीव भसीन की आज की 2 टॉप कन्विक्शन पिक्स

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।