Get App

60 साल से अधिक आयु वाले लोगों को होगा फायदा, हर महीने बैंक खाते में आएगी 3,000 रुपये पेंशन

मोदी सरकार 60 साल से अधिक उम्र के किसानों के लिए पेंशन योजना चला रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 28, 2022 पर 11:39 AM
60 साल से अधिक आयु वाले लोगों को होगा फायदा, हर महीने बैंक खाते में आएगी 3,000 रुपये पेंशन
पीएम किसान मानधन योजना के तहत किसानों को 36,000 रुपये सालाना पेंशन दी जाती है।

PM Kisan ManDhan Yojana: किसानों की आर्थिक उन्नति के लिए केंद्र सरकार की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। सरकार का मकसद किसानों को आर्थिक सुरक्षा देने क साथ उनकी आय को दोगुना करना है। इसी के तहत पीएम किसान मानधन योजना (PM Kisan Mandhan Yojna) के तहत किसानों को 36,000 रुपये सालाना पेंशन दे रही है। इसका फायदा 60 साल से अधिक उम्र के किसान उठा सकते हैं। हालांकि, इसके लिए पहले निवेश करना होता है। आइए जानते हैं इस योजना के नियम..

पीएम किसान मानधन योजना में निवेश

पीएम किसान मानधन योजना में 18 साल से लेकर 40 साल तक के किसान निवेश कर सकते हैं। इस योजना के तहत किसानों की उम्र 60 साल पूरी होने के बाद 3000 रुपये महीना पेंशन दी जाती है। हालांकि, पेशन पाने के लिए किसानों पहले थोड़ा निवेश भी करना होता है। हर महीने 55 रुपये से 200 रुपये के बीच निवेश करना होता है। यह निवेश की रकम उम्र के हिसाब से तय होती है। 18 साल की उम्र में 55 रुपये और 40 साल की उम्र में 200 रुपये निवेश करना होता है। 60 साल उम्र पूरी होने के बाद पेंशन मिलना शुरू हो जाएगी।

ये किसान उठा सकते हैं फायदा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें