PM-KISAN 17th Installment Date 2024: लोकसभा चुनाव के लिए News18 मेगा एग्जिट पोल में एक बार फिर केंद्र में सत्ता पर काबिज होने के लिए बीजेपी आगे बढ़ रही है। एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक, 543 लोकसभा सीटें में से NDA को 355 से 370 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है, जबकि कांग्रेस वाला विपक्ष का I.N.D.I.A. गुट को 125 से 140 सीट मिल सकती हैं। यानी, तीसरे टर्म में बीजेपी की सरकार बनना लगभग तय है। पीएम मोदी सत्ता में फिर वापिस आने के बाद किसानों के लिए सबसे पहले उनकी किश्त देने वाली है। सरकार शपथ लेने से पहले या उसके तुरंत बाद किस्त दे सकती है।
