PM Kisan: जून की इस तारीख को आएगी पीएम किसान की 17वीं किश्त! सरकार जल्द करेगी ऐलान

PM-KISAN 17th Installment Date 2024: लाभार्थी किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) योजना की 17वीं किश्त का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, अभी पूरे देश में लोकसभा चुनाव का दौर चल रहा है। 1 जून तक पूरे देश में वोटिंग हो जाएगी और 4 जून को लोकसभा चुनावों का रिजल्ट आ जाएगा

अपडेटेड May 10, 2024 पर 7:00 AM
Story continues below Advertisement
PM-KISAN 17th Installment Date 2024: लाभार्थी किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किश्त जून में इस तारीख को आएगी।

PM-KISAN 17th Installment Date 2024: लाभार्थी किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) योजना की 17वीं किश्त का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, अभी पूरे देश में लोकसभा चुनाव का दौर चल रहा है। 1 जून तक पूरे देश में वोटिंग हो जाएगी और 4 जून को लोकसभा चुनावों का रिजल्ट आ जाएगा। ऐसी उम्मीद है कि पीएम किसान की 17वीं किश्त किसानों के बैंक खाते में 4 जून के बाद आए।

पीएम किसान 17वीं किश्त

पीएम-किसान योजना की 17वीं किश्त जून के पहले हफ्ते के बाद जारी हो सकती है। हालांकि, अभी सरकार की तरफ से तारीख फाइनल नहीं हुई है। पीएम किसान की 16वीं किश्त इस साल फरवरी में PM नरेंद्र मोदी ने जारी की थी। 9 करोड़ से अधिक किसानों को 21,000 करोड़ रुपये से अधिक पीएम-किसान योजना की 16वीं किश्त में जारी किया था। 15वीं किश्त 15 नवंबर 2023 को मोदी सरकार ने जारी की थी।


पीएम किसान की किश्त में मिलते हैं 2000 रुपये

पीएम-किसान योजना के तहत पात्र किसानों को हर चार महीने में 2,000 रुपये मिलते हैं, जो सालाना 6,000 रुपये है। यह पैसा हर साल तीन किश्तों - अप्रैल-जुलाई, अगस्त-नवंबर और दिसंबर-मार्च में दी जाती है। ये पैसा किसानों के बैंक खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर किया जाता है।

E-KYC के बिना नहीं मिलेगा पैसा

किसानों को किश्त को लेन के लिए E-KYC कराना जरूरी है। आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार PMKISAN रजिस्टर किसानों के लिए eKYC अनिवार्य है। ओटीपी-आधारित ईकेवाईसी पीएमकिसान पोर्टल (PM-Kisan Portal) पर कर सकते हैं। बायोमेट्रिक-आधारित ईकेवाईसी के लिए अपने पास के CSC सेंटर जा सकते हैं।

चेक करें स्टेटस

1) आधिकारिक वेबसाइट - pmkisan.gov.in पर जाएं

2) अब पेज के दाईं ओर ‘Know Your Status’ टैब पर क्लिक करें

3) अपना रजिस्टर नंबर डालें और कैप्चा कोड भरें और 'Get Data' का ऑप्शन चुनें।

4) आपका स्टेटस स्क्रीन पर आ जाएगा।

PM-KISAN: लाभार्थी लिस्ट में चेक करें अपना नाम

स्टेप 1: पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट www.pmkisan.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2: 'लाभार्थी लिस्ट' टैब पर क्लिक करें।

स्टेप 3: ड्रॉप-डाउन से अपनी जानकारी चुनें जैसे राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव आदि

स्टेप 4: 'Get Report' टैब पर क्लिक करें

परेशानी होने पर इन नंबरों पर क्लिक करें

आप हेल्पलाइन नंबरों - 155261 और 011-24300606 पर कॉल कर सकते हैं।

पीएम किसान सम्मान निधि के लिए अप्लाई करने का तरीका

स्टेप 1: pmkisan.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2: 'New Farmer Registration’ पर क्लिक करें और आधार नंबर डालकर और कैप्चा कोड भरें।

स्टेप 3: आवश्यक जानकारी भरें और 'हां' पर क्लिक करें।

स्टेप 4: पीएम-किसान आवेदन पत्र 2024 में मांगी गई जानकारी भरें और सबमिट कर दें। फ्यूचर के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

PM Kisan: इस तारीख को आएगी 17वीं किश्त, किसान तुरंत यहां कराएं रजिस्ट्रेशन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।