Get App

PM kisan Samman Nidhi: 8वीं किस्त के 2,000 रुपये जारी, फंस गई हो किस्त तो ऐसे करें चेक

PM kisan Samman Nidhi: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 9.5 करोड़ किसानों को 8 वीं किस्त जारी कर दी गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 15, 2021 पर 12:58 PM
PM kisan Samman Nidhi: 8वीं किस्त के 2,000 रुपये जारी, फंस गई हो किस्त तो ऐसे करें चेक

PM kisan Samman Nidhi: देश केप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि की 8 वीं किस्त जारी कर दी है। इसमें सभी किसानों के अकाउंट में 2,000 रुपये ट्रांसफर कर दिए हैं। 9.5 करोड़ किसानों के अकाउंट में पैसे भेज दिए गए हैं। यह आठवीं किस्त अप्रैल-जुलाई महीने की है।

बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत मोदी सरकार की तरफ से किसानों को सालाना 6,000 रुपये दिए जाते हैं। सरकार का मकसद है कि इससे किसानों को इनकम दोगुनी हो जाए। सरकार की किसानों को सीधा कैश पहुंचाने वाली यह योजना है। इस योजना के तहत किसानों को साल भर में तीन किस्तों में 6000 रुपये दिए जाते हैं। हर एक किस्त में 2,000 रुपये दिए जाते हैं।

पीएम किसान सम्मान निधि के तहत पैसे पाने के लिए किसानों को रजिस्ट्रेशन कराना होता है। कई बार रजिस्ट्रेशन करने के बाद भी किसानों के अकाउंट में पैसे नहीं आते हैं। कभी-कभी तो सरकार की तरफ से अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर दिए जाते हैं, लेकिन किसानों के अकाउंट में नहीं पहुंचते हैं। अगर आपके भी 2,000 रुपये की किस्त अटक गई है, नहीं मिली है। तो आप भी घर बैठे जान सकते हैं कि आखिर किस्त किस वजह से अटक गई है। 

लिस्ट में कैसे चेक करें अपना नाम

सबसे पहले आपको पीएम किसान सम्मान निधि का आधिकारिक वेबसाइट https://pmksan.gov.in/ पर विजिट करना होगा। इसके होम पेज में जाकर आपको Farmers Corner के ऑप्शन में क्लिक करना है। यहां आपको Beneficiaries List के ऑप्शन में क्लिक करना होगा। फिर आपके सामने एक लिस्ट आएगी। इसमें आपको राज्य, जिला, उपजिला, ब्लॉक और गांव सेलेक्ट करना होगा। इसके बाद आपको Get Report पर क्लिक करना होगा। इसमें लाभार्थी की पूरी लिस्ट सामने आ जाएगी। फिर आप अपना नाम चेक कर सकते हैं। 

अगर वेबसाइट पर आपको FTO is Generated and Payment Confirmation is pending लिखा हुआ है। इसका मतबल ये है कि आपके अकाउंट में फंड ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जोकि कुछ ही दिनों में अकाउंट में पैसे आ जाएंगे। 

हेल्पलाइन नंबर पर करें पता

आपके अकाउंट में पीएम किसान सम्मान निधि के 2,000 रुपये नहीं आए हैं तो आप नीचे दिए हेल्पलाइन नंबर के जरिए भी पता कर सकते हैं।

पीएम किसान टोल फ्री नंबर: 18001155266

पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर:155261

पीएम किसान लैंडलाइन नंबर्स: 011—23381092, 23382401

पीएम किसान की नई हेल्पलाइन: 011-24300606

पीएम किसान की एक और हेल्पलाइन है: 0120-6025109

ई-मेल आईडी: pmkisan-ict@gov.in

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें