PM Kisan: नवंबर के पहले हफ्ते में आएगी 21वीं किश्त? क्या ये है कारण

PM-Kisan: देश के किसान अब प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किश्त का इंतजार कर रहे हैं। इस योजना के तहत किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। यह रकम तीन बार में 2,000-2,000 रुपये की किस्तों में किसानों के बैंक खाते में भेजी जाती है

अपडेटेड Oct 24, 2025 पर 9:04 PM
Story continues below Advertisement
PM Kisan Yojana: देश के करोड़ों किसानों के लिए एक खुशखबरी आने वाली है।

PM-Kisan: देश के किसान अब प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किश्त का इंतजार कर रहे हैं। इस योजना के तहत किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। यह रकम तीन बार में 2,000-2,000 रुपये की किस्तों में किसानों के बैंक खाते में भेजी जाती है। ऐसी उम्मीद है कि नवंबर के पहले हफ्ते में पीएम किसान की 21वीं किश्त आ सकती है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार नवंबर के पहले हफ्ते में यह किश्त जारी कर सकती है। हालांकि, अभी इसकी कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। इस बीच बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियां भी चल रही हैं मतदान 6 और 11 नवंबर को होगा। लेकिन एक्सपर्ट का कहना है कि PM-KISAN जैसी पुरानी योजना की रकम चुनाव के दौरान भी दी जा सकती है, क्योंकि यह नई योजना नहीं है।

कुछ राज्यों के किसानों को यह किश्त पहले ही मिल चुकी है। 26 सितंबर को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के किसानों के लिए किश्त जारी की थी। ये राज्य हाल में बाढ़ से प्रभावित हुए थे। जम्मू-कश्मीर के किसानों को भी 7 अक्टूबर को यह किश्त दी गई थी, ताकि वे जल्दी से खेती शुरू कर सकें और घर की जरूरतें पूरी कर सकें।


यह योजना फरवरी 2019 में शुरू हुई थी और अब तक करोड़ों किसानों को इसका फायदा मिल चुका है। पैसे सीधे आधार से जुड़े बैंक खातों में भेजे जाते हैं। जो किसान ई-केवाईसी (e-KYC) पूरा कर चुके हैं, उन्हें ही अगली किश्त मिलेगी। किसान अपने पैसे की स्थिति pmkisan.gov.in वेबसाइट पर देखकर पता कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना आधार नंबर या मोबाइल नंबर डालना होगा और ओटीपी से वेरिफाई करना होगा।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।