Get App

PM Kisan Samman Nidhi: अगर 8वीं किस्त के 2,000 रुपये नहीं मिले तो करें यह काम, तुरंत मिलेंगे पैसे

पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को सालाना 6,000 रुपये मुहैया कराए जाते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड May 17, 2021 पर 4:24 PM
PM Kisan Samman Nidhi: अगर 8वीं किस्त के 2,000 रुपये नहीं मिले तो करें यह काम, तुरंत मिलेंगे पैसे

PM Kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 8वीं किस्त के 2,000 रुपये शुक्रवार को जारी कर दिए हैं। किसानों के अकाउंट में केंद्र सरकार सीधे ट्रांसफर कर दिए हैं। 9.5 करोड़ किसानों के अकाउंट में पैसे भेज दिए गए हैं। यह आठवीं किस्त अप्रैल-जुलाई महीने की है। 

आपको यह किस्त न मिली है। बैंक से आपके मोबाइल में मैसेज भी नहीं आया है। तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप ऑनलाइन स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके हेल्पलाइन नंबर में फोन करके पता कर सकते हैं।

इन नंबरों में फोन करने पर मिलेगी जानकारी आपके अकाउंट में पीएम किसान सम्मान निधि के 2,000 रुपये नहीं आए हैं तो आप नीचे दिए हेल्पलाइन नंबर के जरिए भी पता कर सकते हैं।

पीएम किसान टोल फ्री नंबर: 18001155266

पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर:155261

पीएम किसान लैंडलाइन नंबर्स: 011—23381092, 23382401

पीएम किसान की नई हेल्पलाइन: 011-24300606

पीएम किसान की एक और हेल्पलाइन है: 0120-6025109

ई-मेल आईडी:

घर बैठे ऑनलाइन स्टेटस ऐसे करें चेक

ऑनलाइन स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर विजिट करना होगा। इसके बाद मेनू बार में Farmers Corner के ऑप्शन में क्लिक करना है। यहां आपको Beneficiaries List के ऑप्शन में क्लिक करना होगा। फिर आपके सामने एक लिस्ट आएगी। इसमें आपको राज्य, जिला, उपजिला, ब्लॉक और गांव सेलेक्ट करना होगा। इसके बाद आपको Get Report पर क्लिक करना होगा। इसमें लाभार्थी की पूरी लिस्ट सामने आ जाएगी। फिर आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।

बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को हर साल 6,000 रुपये मुहैया कराए जाते हैं। ये पैसे साल भर में तीन किस्तों में दिए जाते हैं। जिसमें हर एक किस्त में 2,000 रुपये मिलते हैं।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें