Get App

PM Kisan: बैंक खाते में आएंगे 2000 रुपये, पहले लिस्ट में चेक करें अपना नाम- आपको पैसा मिलेगा या नहीं

PM kisan Samman Nidhi: पीएम किसान सम्मान निधि से जुड़े किसानों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 14, 2021 पर 8:24 AM
PM Kisan: बैंक खाते में आएंगे 2000 रुपये, पहले लिस्ट में चेक करें अपना नाम- आपको पैसा मिलेगा या नहीं

PM kisan Samman Nidhi: पीएम किसान सम्मान निधि से जुड़े किसानों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। केंद्र सरकार किसानों के अकाउंट में अगली किश्त जल्द ही ट्रांसफर कर सकती है। सरकार 9वीं किस्त अगस्त महीने में ट्रांसफर कर सकती है।

मोदी सरकार किसानों के बैंक खाते में 2000 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करती है। पीएम किसान की 8वीं किश्त 14 मई को आई थी। आइए जानते हैं आपका नाम लिस्ट में शामिल है या नहीं कैसे जान सकते हैं।

ऐसे चेक करें अपना  नाम

- पहले पीएम किसान (PM Kisan) की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।

- यहां आपको राइट साइड पर Farmers Corner का विकल्प मिलेगा

 यहां Beneficiary Status के ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां नया पेज खुल जाएगा।

- नए पेज पर आधार नंबर, बैंक खाता संख्या या मोबाइल नंबर में से किसी एक विकल्प को चुनिए। इन तीन नंबरों के जरिए आप चेक कर सकते हैं कि आपके अकाउंट में पैसे आये या नहीं।

- आपने जिस विकल्प का चुनाव किया है, उसका नंबर भरिए। इसके बाद Get Data पर क्लिक करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें