Get App

PM kisan Samman Nidhi 9th installment: इस तारीख को आएगी पीएम किसान की 9वीं किश्त, चेक करें बैलेंस

पीएम किसान सम्मान निधि से जुड़े किसानों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 06, 2021 पर 12:53 PM
PM kisan Samman Nidhi 9th installment: इस तारीख को आएगी पीएम किसान की 9वीं किश्त, चेक करें बैलेंस

PM kisan Samman Nidhi: पीएम किसान सम्मान निधि से जुड़े किसानों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। केंद्र सरकार किसानों के अकाउंट में अगली किश्त जल्द ही ट्रांसफर कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सरकार 9वीं किस्त अगस्त महीने में ट्रांसफर कर सकती है। मोदी सरकार किसानों के बैंक खाते में 2000 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करती है। आइए जानते हैं आप कैसे जान सकते हैं कि आपके खाते में पैसे आए या नहीं…

ऐसे चेक करें अपना खाता

- पहले पीएम किसान (PM Kisan) की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।

- यहां आपको राइट साइड पर Farmers Corner का विकल्प मिलेगा

- यहां Beneficiary Status के ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां नया पेज खुल जाएगा।

- नए पेज पर आधार नंबर, बैंक खाता संख्या या मोबाइल नंबर में से किसी एक विकल्प को चुनिए। इन तीन नंबरों के जरिए आप चेक कर सकते हैं कि आपके अकाउंट में पैसे आये या नहीं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें