
PM kisan Samman Nidhi: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 मई को किसान सम्मान निधि स्कीम की आठवीं किस्त जारी कर दी है। देश के 9.5 करोड़ किसानों के अकाउंट में 2000 रुपये भेज दिए गए हैं। सरकार ने लाभार्थियों की लिस्ट www.pmkisan.gov.in पर जारी कर दी है।
अगर आप भी 2,000 रुपये का इंतजार कर रहे हैं तो इस लिस्ट में आप अपना नाम चेक कर सकते हैं। घर बैठे ऑनलाइन स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर विजिट करना होगा। इसके बाद मेनू बार में Farmers Corner के ऑप्शन में क्लिक करना है। यहां आपको Beneficiaries List के ऑप्शन में क्लिक करना होगा।
फिर आपके सामने एक लिस्ट आएगी। इसमें आपको राज्य, जिला, उपजिला, ब्लॉक और गांव सेलेक्ट करना होगा। इसके बाद आपको Get Report पर क्लिक करना होगा। इसमें लाभार्थी की पूरी लिस्ट सामने आ जाएगी। फिर आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।
यहां ध्यान देना होगा कि अगर स्टेटस में आठवें इंस्टालमेंट के सामने FTO is Generated and Payment confirmation is pending लिखा है तो इसका मतलब है कि सरकार की ओर से फंड ट्रांसफर का ऑर्डर दे दिया गया है और जल्द ही पेमेंट आ जाएगा।
बता दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मोदी सरकार की तरफ से किसानों को सालाना 6,000 रुपये दिए जाते हैं। सरकार का मकसद है कि इससे किसानों को इनकम दोगुनी हो जाए। सरकार की किसानों को सीधा कैश पहुंचाने वाली यह योजना है। इस योजना के तहत किसानों को साल भर में तीन किस्तों में 6000 रुपये दिए जाते हैं। हर एक किस्त में 2,000 रुपये दिए जाते हैं। सरकार अब तक 8 किस्तों में पैसे जारी कर चुकी है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।