Get App

PM Kisan Samman Nidhi: किसानों के लिए गुड न्यूज, 10 मई तक आ जाएंगे 8वीं किस्त के 2,000 रुपये, ऐसे चेक करें स्टेटस

पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को सालाना 6,000 रुपये मुहैया कराए जाते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड May 06, 2021 पर 3:07 PM
PM Kisan Samman Nidhi: किसानों के लिए गुड न्यूज, 10 मई तक आ जाएंगे 8वीं किस्त के 2,000 रुपये, ऐसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan Samman Nidhi: पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की 8वीं किस्त जल्द ही किसानों के अकाउंट में आने वाली है। पीएम किसान सम्मान के लिए रजिस्टर्ड किसानों के अकाउंट में 10 मई तक 2,000 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। हालांकि इस किस्त को आने में थोड़ा देर हो गई है।

आमतौर पर पीएम किसान सम्मान निधि के तहत हर साल 2000 रुपये की पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई, दूसरी किस्त एक अगस्त से 30 नवंबर और तीसरी किस्त एक दिसंबर से 31 मार्च के बीच आती है। इस स्कीम का फायदा कुछ अयोग्य लोगों ने भी उठा लिया था इसलिए सरकार ने सरकार ने इस बार इसके नियमों मे कई बदलाव भी किए हैं।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना सरकार की लोकप्रिय योजनाओं में से एक है। इस योजना के तहत सरकार किसानों को सालाना 6,000 रुपये मुहैया कराती है। यह पैसे किसानों के सीधे अकाउंट में भेजे जाते हैं। पीएम किसान सम्मान निधि को छोटे और सीमांत किसानों को ध्यान में रखकर मोदी सरकार ने शुरू किया था। हर 4 महीने में किसानों के अकाउंट में 2,000 रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं। अब तक किसानों के अकाउंट में 7 किस्तों में पैसे भेजे जा चुके हैं।  

लिस्ट में कैसे चेक करें अपना नाम

सबसे पहले आपको पीएम किसान सम्मान निधि का आधिकारिक वेबसाइट https://pmksan.gov.in/ पर विजिट करना होगा। इसके होम पेज में जाकर आपको Farmers Corner के ऑप्शन में क्लिक करना है। यहां आपको Beneficiaries List के ऑप्शन में क्लिक करना होगा। फिर आपके सामने एक लिस्ट आएगी। इसमें आपको राज्य, जिला, उपजिला, ब्लॉक और गांव सेलेक्ट करना होगा। इसके बाद आपको Get Report पर क्लिक करना होगा। इसमें लाभार्थी की पूरी लिस्ट सामने आ जाएगी। फिर आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।     


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें