Get App

PM Kisan Samman Nidhi: अगर आपके पास है इतनी खेती, तभी मिलेंगे सालाना 6,000 रुपये

पीएम किसान सम्मान निधि के तहत उन्हीं किसानों को पैसे मिलते हैं जिनके पास 2 हेक्टेयर कृषि योग्य खेती होती है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 04, 2021 पर 5:56 PM
PM Kisan Samman Nidhi: अगर आपके पास है इतनी खेती, तभी मिलेंगे सालाना 6,000 रुपये

PM Kisan Samman Nidhi: मोदी सरकार ने किसानों की इनकम दोगुनी करने के मकसद से कई योजनाएं शुरु की है। उन्हीं योजनाओं में से एक पीएम किसान सम्मान निधि है। सरकार की यह एक ऐसी योजना है, जिसमें किसानों के अकाउंट में सीधे पैसे भेजे जाते हैं।

हर किसान के अकाउंट में सालाना 6,000 रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं। सरकार इन पैसों को 3 बराबर किस्तों में भेजती है। यानी केंद्र सरकार हर किस्त में 2,000 हजार रुपये ट्रांसफर करती है। अब किसानों को सात किस्तों में पैसे भेजे जा चुके हैं। इसकी आठवीं किस्त जल्दी ही आने वाली है। अगर आप ने भी अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है तो जल्दी रजिस्ट्रेशन करा लें।

घर बैठे करें रजिस्ट्रेशन

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए आप खुद घर बैठे रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके लिए आपके पास अपने खेत की खतौनी, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट नंबर होना जरूरी है। इसके लिए आपको पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.nic.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

इन किसानों को मिलता है फायदा

पीएम किसान सम्मान निधि के तहत केवल उन्हीं किसानों को इसका फायदा मिलता है जिनके पास 2 हेक्टेयर यानी 5 एकड़ कृषि योग्य खेती हो। अब सरकार ने जोत की सीमा को खत्म कर दी है। खेती योग्य जमीन जिसके नाम से हैं, उन्हीं को पैसे मिलते हैं। लेकिन अगर कोई इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करता है तो उसे पीएम किसान सम्मान निधि से बाहर रखा गया है। इसमें वकील, डॉक्टर, सीए आदि भी इस योजना से बाहर हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें