PM Kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मोदी सरकार की तरफ से किसानों को सालाना 6,000 रुपये मुहैया कराए जाते हैं। सरकार का मकसद है कि इससे किसानों को इनकम दोगुनी हो जाए। सरकार की किसानों को सीधा कैश पहुंचाने वाली यह योजना है। इस योजना के तहत किसानों को साल भर में तीन किस्तों में 6000 रुपये दिए जाते हैं।
हर एक किस्त में 2,000 रुपये दिए जाते हैं। सरकार अब तक 7 किस्तों में पैसे जारी कर चुकी है। इसकी आठवीं किस्त मई महीने मिलने की संभावना है। अगर एप्लीकेशन में किसी तरह की कोई गड़बड़ी हुई तो फिर आपको 2,000 रुपये मिलना मुश्किल हो जाएगा। इसमें छोटे और सीमांत किसानों इस योजना का लाभ दिया जाता है। आपको पैसे मिलेंगे या नहीं यह चेक करना बेहद आसान है। आप घर बैठे लिस्ट देख सकते हैं।
कैसे चेक करें अपना नाम
सबसे पहले आपको सरकार की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर विजिट करना होगा। वेबसाइट खुलने के बाद मेन्यू बार देखें और फार्मर कॉर्नर पर जाएं। इसके बेनिफीशियरी लिस्ट टैब पर क्लिक करना होगा। फिर अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव की डिटेल दर्ज करें। इसके बाद आपको Get Report पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद आपको जानकारी मिल जाएगी।
जिन किसानों को इस योजना का लाभ सरकार की तरफ से दिया गया है उनके भी नाम राज्य/जिलेवार/तहसील/गांव के हिसाब से नाम देखे जा सकते हैं।
लिस्ट में नहीं है नाम तो यहां करें शिकायत
अगर लिस्ट में आपका नाम नहीं है तो आप पीएम किसान सम्मान की हेल्पलाइन 011-24300606 पर कॉल कर के अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। बता दें कि पीएम किसान सम्मान योजना में सरकार 3 किश्तों में पैसा ट्रांसफर करती है। पहली किस्त 1 दिसंबर से 31 मार्च, दूसरी किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई और तीसरी किस्त 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच में किसानों के अकाउंट में पहुंचती है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
