Get App

PM Kisan Samman Nidhi: अगले हफ्ते किसानों के अकाउंट में आने वाली है रकम, ऐसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan Samman Nidhi: पीएम किसान सम्मान निधि की आठवीं किस्त 10 मई तक आने की संभावना है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 05, 2021 पर 6:08 PM
PM Kisan Samman Nidhi: अगले हफ्ते किसानों के अकाउंट में आने वाली है रकम, ऐसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan Samman Nidhi: अगर आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए बहुत बड़ी खबर है। किसान आठवीं किस्त लंबे टाइम से इंतजार कर होंगे। अब उनका यह इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। 10 मई तक किसानों के अकाउंट में पैसे पहुंचने की संभावना है।

दरअसल, पीएम किसान सम्मान निधि को छोटे और सीमांत किसानों को ध्यान में रखकर मोदी सरकार ने शुरू किया था। इस योजना के तहत 1 साल में 3 किस्तों में किसानों को सरकार की तरफ से 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता की जाती है।  हर 4 महीने में किसानों के अकाउंट में 2,000 रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं। अब तक किसानों के अकाउंट में 7 किस्तों में पैसे भेजे जा चुके हैं। फिलहाल इस योजना के जरिए देश भर के 9.5 करोड़ किसानों को उनके अकाउंट में पैसे भेजकर मदद की जा रही है। 

लिस्ट में कैसे चेक करें अपना नाम

सबसे पहले आपको पीएम किसान सम्मान निधि का आधिकारिक वेबसाइट https://pmksan.gov.in/ पर विजिट करना होगा। इसके होम पेज में जाकर आपको Farmers Corner के ऑप्शन में क्लिक करना है। यहां आपको Beneficiaries List के ऑप्शन में क्लिक करना होगा। फिर आपके सामने एक लिस्ट आएगी। इसमें आपको राज्य, जिला, उपजिला, ब्लॉक और गांव सेलेक्ट करना होगा। इसके बाद आपको Get Report पर क्लिक करना होगा। इसमें लाभार्थी की पूरी लिस्ट सामने आ जाएगी। फिर आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।     


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें