Get App

PM kisan Samman Nidhi: इस सरकारी ऐप के जरिए करें रजिस्ट्रेशन, मिलेंगे 6,000 रुपये समेत अन्य फायदे

प्रधानमंत्री किसान योजना का लाभ उठाने के लिए मोबाइल ऐप के जरिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 12, 2021 पर 10:00 PM
PM kisan Samman Nidhi: इस सरकारी ऐप के जरिए करें रजिस्ट्रेशन, मिलेंगे 6,000 रुपये समेत अन्य फायदे

PM kisan Samman Nidhi: छोटे और मझोले किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) योजना की शुरुआत की गई है। अब तक 12 करोड़ से अधिक किसानों को इसका फायदा मिल चुका है।

इस योजना के तहत अब तक किसानों को 1.60 लाख करोड़ से अधिक की राशि दी जा चुकी है। इसमें छोटे किसानों को कोरोना महामारी के दौरान 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि दी गई है। साथ ही कोरोना काल में अभी तक 2 करोड़ किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए गए हैं। इसकी शुरुआत फरवरी 2019 में की गई थी। 

पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 9 किस्तों में पैसे जारी किए जा चुके हैं। पिछले महीने 9वीं किस्त जारी की गई थी। इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों को रजिस्ट्रेशन कराना होता है। आप मोबाइल ऐप के जरिए भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

ऐसे करें ऐप डाउनलोड

योजना का लाभ उठाने के लिए आप अपने नजदीकी CSC काउंटर पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसके अलावा आप पीएम किसान निधि की वेबसाइट पर जाकर भी पंजीकरण करवा सकते हैं। अगर आप एंड्रॉयड फोन यूज करते हैं तो Google Play Store में जाकर PM Kisan GoI Mobile App डाउनलोड कर सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें