PM Kisan Yojna: क्या आपके बैंक खाते में नहीं आई 2000 रुपये की किश्त? तो इन फोन नंबरों पर करें शिकायत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम किसान योजना के तहत किसानों के खाते में 10वीं किस्त 2000 रुपये 1 जनवरी को ट्रांसफर कर दिये हैं

अपडेटेड Jan 04, 2022 पर 9:10 AM
PM Kisan Yojna: क्या आपके बैंक खाते में नहीं आई 2000 रुपये की किश्त? तो इन फोन नंबरों पर करें शिकायत

PM Kisan: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम किसान योजना के तहत किसानों के खाते में 10वीं किस्त 2000 रुपये 1 जनवरी को ट्रांसफर कर दिये हैं। मोदी सरकार ने देश भर के 10.09 करोड़ से ज्यादा किसानों को 20,900 रुपये से ज्यादा की धनराशि ट्रांसफर की है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi Yojna) स्कीम के तहत लाभार्थी किसान परिवारों को हर साल 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है, जो 2,000 रुपये की तीन समान किस्तों में दी जाती है। यह धनराशि सीधे बेनीफिशियरीज के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है। अगर आपके खाते में अभी तक पैसा ट्रांसफर नहीं हुआ है तो सबसे पहले अपना स्टेटस और बैंक खाता चेक करें। लेकिन फिर भी लाभार्थी किसानों के बैंक खाते में पैसा नहीं आया है। अगर आपके खाते में रकम नहीं पहुंची तो आप दिए गए नंबरों पर शिकायत कर सकते हैं और कारण भी जान सकते हैं और कुछ गलत होने पर सुधार भी सकते हैं, ताकि समय रहते आपको किश्त मिल सके।

रजिस्टर्ड किसान इन नंबरों पर कर सकते हैं शिकायत


कई लोगों के नाम पिछली लिस्ट में था, लेकिन नई लिस्ट में नहीं है। पिछली बार पैसा आया लेकिन इस बार नहीं आया, तो इसकी शिकायत आप पीएम किसान सम्मान के हेल्पलाइन नंबर पर दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए आप हेल्पलाइन नंबर 011-24300606 पर कॉल कर सकते हैं।

मंत्रालय से ऐसे करें संपर्क

पीएम किसान टोल फ्री नंबर: 18001155266

पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर:155261

पीएम किसान लैंडलाइन नंबर्स: 011—23381092, 23382401

पीएम किसान की नई हेल्पलाइन: 011-24300606

पीएम किसान की एक और हेल्पलाइन है: 0120-6025109

ई-मेल आईडी: pmkisan-ict@gov.in

Trade setup for today:बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।