PM Kisan Yojana: कब मिलेगी 22वीं किस्त, फार्मर ID और e-KYC क्यों है जरूरी? जानिए डिटेल

PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का इंतजार देशभर के करोड़ों किसान कर रहे हैं। इस बार योजना का लाभ पाने के लिए Farmer ID और e-KYC अनिवार्य है। ऐसा न करने पर 2,000 रुपये की किस्त अटक सकती है। जानिए डिटेल।

अपडेटेड Jan 11, 2026 पर 5:44 PM
Story continues below Advertisement
अब PM-KISAN योजना के तहत लाभ पाने के लिए यूनिक Farmer ID होना जरूरी कर दिया गया है।

PM Kisan Yojana: 2026 की शुरुआत के साथ ही देशभर के करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन, इस बार 2,000 रुपये की यह किस्त कुछ जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ही मिलेगी। अगर इनमें से कोई भी प्रक्रिया अधूरी रही, तो किस्त अटक सकती है।

Farmer ID नहीं तो रुक सकती है किस्त

अब PM-KISAN योजना के तहत लाभ पाने के लिए यूनिक Farmer ID होना जरूरी कर दिया गया है। सरकार ने साफ किया है कि जिन किसानों के पास Farmer ID नहीं होगी, उन्हें अगली किस्त का फायदा नहीं मिलेगा। भले ही उन्होंने e-KYC पूरी कर ली हो।


Farmer ID क्या होती है

Farmer ID एक यूनिक डिजिटल पहचान है, जो आधार से जुड़ी होती है और राज्य के भूमि रिकॉर्ड सिस्टम से लिंक रहती है। अगर जमीन से जुड़े रिकॉर्ड में कोई बदलाव होता है, तो Farmer ID में वह जानकारी अपने आप अपडेट हो जाती है।

इसका फायदा यह है कि किसानों को अलग-अलग सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में आसानी होती है और मार्केट से जुड़ाव भी बेहतर होता है।

PM Kisan Yojana: सरकार कब देगी 20वीं किस्त, क्या धान की रोपाई से पहले खाते में आ जाएंगे ₹2000? - pm kisan 20th installment in june 2025 must complete ekyc and aadhaar

PM-KISAN योजना क्या है

PM-KISAN दुनिया की सबसे बड़ी डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर (DBT) योजनाओं में से एक है। इसका मकसद देश के सभी भूमिधारक किसानों और उनके परिवारों को आर्थिक मदद देना है। इस योजना की शुरुआत 24 फरवरी 2019 को की गई थी।

हर साल कैसे मिलते हैं 6,000 रुपये 

इस योजना के तहत पात्र किसानों को साल में कुल 6,000 रुपये दिए जाते हैं। यह रकम तीन बराबर किस्तों में मिलती है, यानी हर चार महीने में 2,000 रुपये सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजे जाते हैं।

अब तक सरकार 21 किस्तें जारी कर चुकी है। आखिरी यानी 21वीं किस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 नवंबर 2025 को तमिलनाडु के कोयंबटूर से जारी की थी।

कब आ सकती है 22वीं किस्त 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, PM-KISAN की 22वीं किस्त फरवरी से मार्च 2026 के बीच जारी हो सकती है। हालांकि, सरकार ने अभी तक इसकी कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है।

ऐसे में किसानों को समय-समय पर PM-KISAN पोर्टल पर जाकर अपडेट चेक करते रहना चाहिए।

Pm Kisan latest news in Hindi, Pm Kisan updates in Hindi, Pm Kisan के समाचार और अपडेट – Moneycontrol Hindi

e-KYC अब भी अनिवार्य 

कृषि विभाग ने साफ किया है कि PM-KISAN का लाभ पाने के लिए e-KYC जरूरी है। जिन किसानों ने e-KYC नहीं कराई है, उनकी किस्त रोकी जा सकती है। किसान कुछ खास माध्यमों से e-KYC आसानी से कर सकते हैं।

  • PM-KISAN वेबसाइट
  • PM-KISAN मोबाइल ऐप
  • या नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर बायोमेट्रिक KYC

किसान इनमें से किसी भी तरीके का इस्तेमाल कर सकते हैं और अपनी e-KYC करा सकते हैं।

PM-KISAN का स्टेटस कैसे चेक करें

22वीं किस्त जारी होने के बाद किसान pmkisan.gov.in पर जाकर अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए प्रोसेस को फॉलो करना होगा।

  • वेबसाइट पर ‘Know your status’ सेक्शन में जाएं।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालें।
  • कैप्चा कोड भरें।
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करें।

इसके बाद किस्त से जुड़ी पूरी जानकारी स्क्रीन पर दिख जाएगी। अगर बेनिफिशियरी लिस्ट में आपका नाम है, तो आपको 22 किस्त का लाभ मिल जाएगा। लेकिन, अगर नाम नहीं है, तो संबंधित कृषि अधिकारी से संपर्क करें, ताकि योजना के लाभार्थियों के सूची में आपका नाम शामिल हो सके।

Kisan Credit Card: ₹5 लाख का लोन सिर्फ 4% ब्याज पर! इस सरकारी स्कीम का फायदा उठाना भी आसान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।