Get App

PM Kisan Yojana: 20वीं किस्त का लाभ पाने के लिए ये काम करना जरूरी, वरना खाते में नहीं आएंगे ₹2000

PM Kisan 20th installmentL: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 20वीं किस्त जल्द जारी होने वाली है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को ₹2000 मिलेंगे। इस किस्त का लाभ उठाने के लिए किसानों को कुछ जरूरी काम करने होंगे। जानिए पूरी डिटेल।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Jun 09, 2025 पर 4:04 PM
PM Kisan Yojana: 20वीं किस्त का लाभ पाने के लिए ये काम करना जरूरी, वरना खाते में नहीं आएंगे ₹2000
PM-KISAN का लाभ जारी रखने के लिए किसानों को e-KYC पूरा करना भी जरूरी है।

PM Kisan Yojana: केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan Samman Nidhi) योजना की 20वीं किस्त जल्द जारी करने वाली है। इस योजना के तहत हर चार महीने बाद पात्र किसानों के खाते में ₹2000 भेजती थी।

पीएम किसान की 19वीं किस्त फरवरी में आई थी। इस हिसाब से 20वीं किस्त जून में आएगी, जिसका आधिकारिक ऐलान जल्द हो सकता है। हालांकि, इस योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ शर्तों का पालन करना जरूरी है।

इन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ

केंद्र सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि अब सिर्प वे किसान ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan Samman Nidhi) योजना का लाभ उठा सकेंगे, जिन्होंने रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक तहसील क्षेत्र में कुल 66,900 पात्र किसानों में से अब तक केवल 35,429 ने ही रजिस्ट्रेशन करवाया है। इसका मतलब है कि 30,580 किसान अगली किस्त से वंचित रह सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें