PM Kisan: किसान फर्जी SMS-लिंक से रहें अलर्ट! बस एक क्लिक, फिर कभी नहीं आएगी 2000 रुपये की किश्त

अगर आप PM किसान योजना की अगली 2,000 की किश्त का इंतजार कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। सरकार ने बताया है कि सोशल मीडिया पर इस योजना से जुड़ी फर्जी मैसेज और नकली लिंक तेजी से फैल रहे हैं, जो किसानों को धोखा देने और उनकी बैंक जानकारी चुराने की कोशिश कर रहे हैं

अपडेटेड Jul 22, 2025 पर 1:01 PM
Story continues below Advertisement
अगर आप PM किसान योजना की अगली 2,000 की किश्त का इंतजार कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है।

अगर आप PM किसान योजना की अगली 2,000 की किश्त का इंतजार कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। सरकार ने बताया है कि सोशल मीडिया पर इस योजना से जुड़ी फर्जी मैसेज और नकली लिंक तेजी से फैल रहे हैं, जो किसानों को धोखा देने और उनकी बैंक जानकारी चुराने की कोशिश कर रहे हैं। कई लोग झूठे वादों और गलत लिंक के चक्कर में फंसकर अपना नुकसान कर बैठते हैंसरकार ने किसानों से अपील की है कि वे केवल सरकारी वेबसाइट या आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर ही भरोसा करें और कोई भी काम करते समय सावधानी जरूर बरतेंसाथ ही, अगर आप 20वीं किश्त पाना चाहते हैं, तो कुछ जरूरी काम अभी पूरे करने होंगेवरना किश्त अटक सकती है

कैसे हो रही है ठगी की कोशिश?

सरकार ने बताया कि सोशल मीडिया पर कुछ फर्जी मैसेज, वेबसाइट लिंक और अपडेट्स के जरिए लोगों को यह झूठा भरोसा दिलाया जा रहा है कि उन्हें पीएम किसान योजना में एक्स्ट्रा पैसे या कोई नया लाभ मिलने वाला है। कई लिंक नकली वेबसाइटों से जुड़े हैं, जो आपके बैंक डिटेल्स और आधार जानकारी चुराने की कोशिश करते हैं। इन झूठी जानकारियों के झांसे में आने से आपकी अगली किश्त किसी और के खाते में जा सकती है।

क्या करें किसान लाभार्थी?

सरकार ने साफ किया है कि PM किसान योजना से जुड़ी कोई भी जानकारी केवल आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया अकाउंट से ही देखें।


वेबसाइट: www.pmkisan.gov.in

X और फेसबुक हैंडल: @pmkisanofficial

PM किसान योजना क्या है?

PM-KISAN योजना के तहत सभी पात्र किसान परिवारों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह अमाउंट तीन बराबर किश्तों में 2,000-2,000 रुपये सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजा जाता है।

20वीं किश्त कब आएगी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने PM किसान योजना की 20वीं किश्त जारी कर सकते हैं। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं हुआ है। पिछली यानी 19वीं किश्त 24 फरवरी 2025 को बिहार के भागलपुर दौरे के दौरान दी गई थी।

20वीं किश्त पाने के लिए क्या जरूरी है?

ई-केवाईसी (e-KYC) पूरा करें।

आधार को बैंक खाते से लिंक करें।

बैंक डिटेल्स को वैरिफाई करें।

भूमि रिकॉर्ड से जुड़ी जानकारी सुधारें।

बेनिफिशियरी स्टेटस चेक करें।

मोबाइल नंबर अपडेट करें।

कैसे चेक करें अपना बेनिफिशियरी स्टेटस?

www.pmkisan.gov.in पर जाएं।

Beneficiary Status टैब खोलें।

आधार नंबर या अकाउंट नंबर दर्ज करें।

Get Data पर क्लिक करें।

स्क्रीन पर अपने स्टेटस और किश्त की जानकारी देखें।

आज लोग पहले के मुकाबले कम सेविंग्स कर रहे, सेविंग्स में घटती दिलचस्पी बड़ी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।