New Labour Code: 1 अक्टूबर से नए श्रम कानूनों (labour code law) को लागू करना मुश्किल नजर आ रहा है। केंद्र की मोदी सरकार जल्द से जल्द श्रम कानूनों को लागू करना चाहती है लेकिन यह चालू वित्त वर्ष यानी 2021-22 में लागू होने की उम्मीद कम है। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राज्यों द्वारा नियमों का मसौदा बनाने में देरी के चलते चार श्रम संहिताओं का चालू वित्त वर्ष 2021-22 में शुरू मुश्किल नजर आ रहा है। सूत्र ने कहा कि श्रम संहिताओं को लागू करने में देरी की एक और बड़ी वजह राजनीतिक कारण यानी उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव भी है।
