Get App

EPFO: नवरात्रि में आपके इस खाते में आएंगे पैसे, मोदी सरकार दे सकती है बड़ी खुशखबरी

EPFO: अगले हफ्ते से नवरात्रि शुरू होने वाले हैं। फेस्टिवल की शुरुआता हो चुकी है। ऐसे में ज्यादातर पीएफ खाताधारक (Provident Fund - PF) मान रहे हैं कि उनके पीएफ खाते में ब्याज का पैसा आएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 19, 2022 पर 6:20 PM
EPFO: नवरात्रि में आपके इस खाते में आएंगे पैसे, मोदी सरकार दे सकती है बड़ी खुशखबरी
पीएफ खाते में जल्द आएगा ब्याज का पैसा।

EPFO: अगले हफ्ते से नवरात्रि शुरू होने वाले हैं। फेस्टिवल की शुरुआता हो चुकी है। ऐसे में ज्यादातर पीएफ खाताधारक (Provident Fund - PF) मान रहे हैं कि उनके पीएफ खाते में ब्याज का पैसा आएगा। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सरकार नवरात्रि के दौरान आपके पीएफ खाते में ब्याज का पैसा ट्रांसफर कर सकती है। इससे करीब 6 करोड़ से अधिक लोगों को फायदा मिलेगा। केंद्र सरकार पहले ही पीएफ पर 8.1 फीसदी ब्याज (PF Interest) की घोषणा कर चुकी है। अभी तक EPFO की तरफ से कोई जानकारी नहीं आई है कि ब्याज कब ट्रांसफर किया जाएगा।

इतना आ सकता है ब्याज का पैसा

अब EPFO जल्द 8.1 फीसदी की दर से पीएफ खाते में ब्याज ट्रांसफर करेगा। ये 40 साल में सबसे कम ब्याज है। इससे पहले सरकार ने 8.5 फीसदी का ब्याज दिया है। यहां आपको औसत पैसे पर ब्याज कैलकुलेट करके बता रहे हैं। EPFO हर साल आपके पीएफ खाते में ब्याज का पैसा ट्रांसफर करती है।

- अगर आपके पीएफ खाते में 10 लाख रुपये हैं तो ब्याज के रूप में 81,000 रुपये मिलेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें