Get App

PM Shram Yogi Man Dhan Pension: सिर्फ 55 रुपये में मिलेगी 36000 रुपये की पेंशन, जानें कौन उठा सकता है फायदा

PM Shram Yogi Man Dhan Yojna:असंगठित क्षेत्र से जुड़े कामगारों, मजदूरों, श्रमिकों आदि के लिए प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना (PM Shram Yogi Man Dhan Yojna) काम की साबित हो सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 13, 2021 पर 10:59 AM
PM Shram Yogi Man Dhan Pension: सिर्फ 55 रुपये में मिलेगी 36000 रुपये की पेंशन, जानें कौन उठा सकता है फायदा

असंगठित क्षेत्र से जुड़े कामगारों, मजदूरों, श्रमिकों आदि के लिए प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना (PM Shram Yogi Man Dhan Yojna) काम की साबित हो सकती है। यह योजना रेहड़ी-पटरी लगाने वालों, रिक्शा चालक, निर्माण कार्य करने वाले मजदूर और इसी प्रकार के अनेक अन्य कार्यों में लगे असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए हैं। इस योजना में हर महीने 55 रुपये जमा करने पर आपको 3000 रुपये महीना यानी सालाना 36,000 रुपये सालाना पेंशन मिलेगी। इससे उन्हें अपना बुढ़ापा सुरक्षित करने में मदद मिलेगी। सरकार आपको पेंशन की गारंटी देती है।

55 रुपए हर महीने जमा करने होंगे


यदि कोई 18 साल की उम्र से इस स्कीम को शुरू करता है तो उसे हर माह 55 रुपए जमा करना होंगे। वहीं जो व्यक्ति 40 साल की उम्र से इस स्कीम को शुरू करेगा उसे हर माह 200 रुपए जमा करना होंगे। 60 साल की उम्र पूरा होने के बाद आपको पेंशन मिलना शुरू हो जाएगी। 60 साल के बाद आपको 3000 रुपये महीना यानी 36000 रुपये साल की पेंशन मिलेगी।

चाहिए होंगे ये डॉक्यूमेंट्स


आवेदन करने वाले व्यक्ति के पास सेविंग बैंक अकाउंट और आधार कार्ड होना जरूरी है। व्यक्ति की उम्र 18 साल से कम और 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

Stocks in News:ये हैं आज के खबरों वाले शेयर, इनसे न चूके नजर

यहां कराना होगा रजिस्ट्रेशन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें