बीते कुछ महीनों में भारत में ऊर्जा क्षेत्र में एक नई क्रांति देखने को मिली है। केंद्र सरकार की लोकप्रिय योजना "PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana" (PM-SGMBY) ने लाखों भारतीय परिवारों को मुफ्त अथवा सस्ती बिजली की राह दिखाई है। जन समर्थ पोर्टल से मिले ताजे आंकड़े बताते हैं कि सितंबर 2025 के आखिर तक पब्लिक सेक्टर बैंकों ने 5.79 लाख से अधिक सोलर लोन आवेदन मंजूर किए हैं। इनकी वैल्यू 10,907 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है ।
