PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: बिजली के बढ़ते बिलों से छुटकारा पाने के लिए सरकार की पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का जबरदस्त क्रेज है। लेकिन सोलर पैनल लगवाने से पहले हर किसी के मन में पहला सवाल यही आता है कि। 'क्या मेरी छत पर सोलर पैनल लगवाने के लिए पर्याप्त जगह है?' या '1kW से लेकर 5kW तक का सिस्टम लगवाने के लिए कितने स्पेस की जरूरत होती है?'
अगर आप भी अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यहां जानिए जगह, क्षमता और खर्च से जुड़ी हर एक जरूरी डिटेल।
सोलर पैनल के लिए कितनी बड़ी छत होनी चाहिए?
आमतौर पर सोलर एक्सपर्ट्स के मुताबिक 1 किलोवाट (1kW) का सोलर सिस्टम लगाने के लिए लगभग 100 वर्ग फुट साफ और परछाई-मुक्त जगह की जरूरत होती है। छत पर ऐसी जगह होनी चाहिए जहां दिनभर सूरज की सीधी रोशनी आती हो और पेड़ या आस-पास की ऊंची इमारतों की परछाई न पड़ती हो।
किलोवाट के हिसाब से समझें छत की जरूरत
आपकी जरूरत और घर के लोड के हिसाब से कितनी जगह लगेगी, इसका पूरा गणित नीचे दी गई टेबल से समझें:
जगह तय करते समय इन 3 बातों का रखें खास ध्यान
1. परछाई-मुक्त क्षेत्र: अक्सर लोग सोचते हैं कि उनकी छत बहुत बड़ी है, तो पैनल आसानी से लग जाएंगे। लेकिन अगर छत पर पानी की टंकी, सीढ़ियों का ममटी या किसी पेड़ की छाया आती है, तो उतनी जगह सोलर पैनल के लिए बेकार मानी जाएगी। पैनल हमेशा उसी हिस्से पर लगेंगे जहां सुबह से शाम तक पूरी धूप मिले।
2. सही दिशा: भारत में सोलर पैनलों का रुख हमेशा दक्षिण दिशा की तरफ रखा जाता है, क्योंकि इस दिशा में पैनलों पर सबसे ज्यादा और सबसे लंबे समय तक धूप पड़ती है। इसलिए आपकी छत का दक्षिणी हिस्सा खाली और साफ होना चाहिए।
3. छत का प्रकार: अगर आपकी छत कंक्रीट की पक्की और समतल है, तो पैनल लगाना सबसे आसान होता है। इसके अलावा, टिन शेड या ढालू छत पर भी विशेष स्ट्रक्चर के सहारे पैनल लगाए जा सकते हैं, बशर्ते वहां सही दिशा मिल रही हो।
कितना आता है खर्च और कितनी मिलती है सब्सिडी?
सरकार इस योजना के तहत रेजिडेंशियल घरों पर सोलर लगवाने के लिए भारी सब्सिडी दे रही है:
लागत: ऑन-ग्रिड सोलर सिस्टम लगवाने का अनुमानित खर्च करीब ₹55000 से ₹65000 प्रति किलोवाट तक आता है। यह पैनल के प्रकार और कंपनी पर निर्भर करता है।
सब्सिडी: 1kW से लेकर 3kW तक के सिस्टम पर सरकार की तरफ से ₹30000 से लेकर ₹78000 तक की तगड़ी सब्सिडी दी जाती है, जिससे आम जनता पर इसका आर्थिक बोझ बेहद कम हो जाता है और निवेश की रकम 3-4 साल में वसूल हो जाती है।
यानी अगर आपके पास कम से कम 100 से 200 वर्ग फुट की भी साफ-सुथरी और मजबूत छत है, तो आप आसानी से सोलर पैनल लगवाकर अपने घर का बिजली बिल जीरो कर सकते हैं।