Get App

PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में कितने किलोवाट पर मिलती है कितनी सब्सिडी? सिर्फ इन 6 स्टेप में छत पर लग जाएगा सोलर पैनल

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: बाजार में बिना सब्सिडी के सोलर पैनल लगाने का खर्च ₹60,000 से ₹80,000 प्रति किलोवाट आता है। लेकिन पीएम सूर्य घर योजना के तहत सरकार इस खर्च का 40% से 60% हिस्सा सब्सिडी के रूप में खुद उठाती है। अगर आपके पास शुरुआत में सोलर पैनल लगवाने के पैसे नहीं हैं, तो सरकार बैंकों के जरिए बिना किसी गारंटी के बेहद कम ब्याज दर पर लोन भी मुहैया करा रही है

Abhishek Guptaअपडेटेड May 17, 2026 पर 11:43 AM
PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में कितने किलोवाट पर मिलती है कितनी सब्सिडी? सिर्फ इन 6 स्टेप में छत पर लग जाएगा सोलर पैनल
एक 3 kW का सोलर पैनल हर महीने करीब 250 से 300 यूनिट बिजली बनाता है

PM Surya Ghar Yojana: अगर आप भी हर महीने आने वाले भारी-भरकम बिजली बिल से परेशान हैं, तो केंद्र सरकार की फ्लैगशिप योजना 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' आपके लिए एक बेहतरीन मौका है। इस योजना के तहत सरकार आम लोगों को अपने घरों की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए बंपर सब्सिडी दे रही है, जिससे हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिल सकती है।

लेकिन मध्यमवर्गीय परिवारों के मन में सबसे बड़ा सवाल यह होता है कि कितने किलोवाट (kW) पर कितनी सब्सिडी मिलती है, इसे लगाने में कितना खर्च आता है और यह पैसा कितने दिनों में वसूल होता है? आइए आपके इन सभी सवालों का जवाब देते हैं।

कितने किलोवाट पर कितनी सब्सिडी?

बाजार में बिना सब्सिडी के सोलर पैनल लगाने का खर्च ₹60,000 से ₹80,000 प्रति किलोवाट आता है। लेकिन पीएम सूर्य घर योजना के तहत सरकार इस खर्च का 40% से 60% हिस्सा सब्सिडी के रूप में खुद उठाती है:

सब समाचार

+ और भी पढ़ें