Get App

PM Ujjwala Yojana : बड़ी खुशखबरी, एक साल के लिए बढ़ाई गई LPG सिलेंडर की सब्सिडी

PM Ujjwala Yojana : सरकार ने एलपीजी सिलेंडर पर 300 रुपये की सब्सिडी एक साल के लिए बढ़ा दी है। सरकार के इस फैसले का फायदा देश के करीब 9 करोड़ से ज्यादा लोगों को मिलेगा। सरकार ने आज 7 मार्च को यह निर्णय लिया है। इसके तहत पात्र खरीदारों को 300 रुपये की छूट पहले की तरह ही दी जाएगी

Edited By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Mar 07, 2024 पर 8:26 PM
PM Ujjwala Yojana : बड़ी खुशखबरी, एक साल के लिए बढ़ाई गई LPG सिलेंडर की सब्सिडी
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत LPG सिलेंडर का इस्तेमाल कर रहे लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है।

PM Ujjwala Yojana : प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत LPG सिलेंडर का इस्तेमाल कर रहे लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। सरकार ने एलपीजी सिलेंडर पर 300 रुपये की सब्सिडी एक साल के लिए बढ़ा दी है। सरकार के इस फैसले का फायदा देश के करीब 9 करोड़ से ज्यादा लोगों को मिलेगा। सरकार ने आज 7 मार्च को यह निर्णय लिया है। सरकार ने सब्सिडी को एक साल के लिए यानी 31 मार्च 2025 तक बढ़ाने का फैसला लिया है। इसके तहत पात्र खरीदारों को एक साल में 12 रिफिल तक हर एक LPG सिलेंडर के लिए 300 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी।

इसके पहले अक्टूबर में सरकार ने लाभार्थियों के लिए सब्सिडी राशि 200 रुपये प्रति एलपीजी सिलेंडर से बढ़ाकर 300 रुपये प्रति एलपीजी सिलेंडर कर दी थी। सरकार के इस फैसले के बाद वित्त वर्ष 2024-25 के लिए कुल खर्च 12,000 करोड़ रुपये होगा। सरकार ने कहा कि सब्सिडी सीधे पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा की जाएगी। सरकार ने कहा कि PMUY कंज्यूमर्स के लिए घरेलू एलपीजी की प्रभावी कीमत दिल्ली में 603 रुपये प्रति 14.2 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडर है। सरकार ने कहा कि PMUY कंज्यूमर्स की औसत एलपीजी खपत वित्त वर्ष 2020 में 3.01 रिफिल से 29 फीसदी बढ़कर FY24 के लिए आनुपातिक रूप से 3.87 रिफिल (जनवरी 2024 तक) हो गई है।

उज्ज्वला योजना कैसे काम करती है:

सरकार पात्र उम्मीदवारों को 14.2 किलोग्राम सिलेंडर वाले प्रत्येक नए गैस कनेक्शन के लिए ₹1600 की नकद पैसा ट्रांसफर किया जाता है। 5 किलोग्राम सिलेंडर के लिए भुगतान 1150 रुपये है। यह सब्सिडी निम्नलिखित को कवर करती है:

सब समाचार

+ और भी पढ़ें