PM Awas Yojana 2.0: पहली बार खरीद रहे हैं घर? सीधे आपके लोन अकाउंट में आएंगे ₹1.80 लाख, नोट कर लें पूरा प्रोसेस

Pradhan Mantri Awas Yojana Subsidy: आसमान छूती प्रॉपर्टी की कीमतों और होम लोन के भारी ब्याज के कारण कई बार लोग अपना घर बनाने से कदम पीछे खींच लेते हैं। ऐसे में केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY-अर्बन 2.0) पहली बार घर खरीदने या बनाने वालों के लिए एक बड़ी राहत बनकर सामने आई है। इस योजना के तहत सरकार होम लोन के ब्याज पर ₹1.80 लाख तक की सब्सिडी दे रही है, जिससे आपकी मासिक ईएमआई का बोझ काफी कम हो जाता है

अपडेटेड Jul 06, 2026 पर 1:53 PM
इस योजना के तहत आप अधिकतम ₹25 लाख तक का होम लोन ले सकते हैं और प्रॉपर्टी की कुल कीमत ₹35 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए

Pradhan Mantri Awas Yojana Subsidy: अपना घर होने का सपना हर कोई देखता है, लेकिन आसमान छूती प्रॉपर्टी की कीमतों और होम लोन के भारी ब्याज के कारण कई बार लोग कदम पीछे खींच लेते हैं। ऐसे में केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY-अर्बन 2.0) पहली बार घर खरीदने या बनाने वालों के लिए एक बड़ी राहत बनकर सामने आई है। इस योजना के तहत सरकार होम लोन के ब्याज पर ₹1.80 लाख तक की सब्सिडी दे रही है, जिससे आपकी मासिक ईएमआई का बोझ काफी कम हो जाता है।

अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाकर अपने सपनों का घर बसाना चाहते हैं, तो जानिए इसकी योग्यता, जरूरी नियम और आवेदन का पूरा स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस।

कौन सी इनकम कैटेगरी को मिलती है कितनी सब्सिडी?


सरकार ने इस योजना (PMAY-U 2.0) के तहत लाभार्थियों को उनकी सालाना पारिवारिक आय के आधार पर तीन मुख्य श्रेणियों में बांटा है। वर्तमान नियमों के अनुसार, इसके तहत मिलने वाली ब्याज सब्सिडी का गणित कुछ इस तरह है:

कौन सी इनकम कैटेगरी को मिलती है कितनी सब्सिडी?

नोट: इस योजना के तहत आप अधिकतम ₹25 लाख तक का होम लोन ले सकते हैं और प्रॉपर्टी की कुल कीमत ₹35 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। सरकार की ओर से मिलने वाली ₹1.80 लाख की यह सब्सिडी 5 बराबर सालाना किस्तों में यानी ₹36000 प्रति वर्ष सीधे आपके लोन अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है, जिससे आपका मूलधन कम हो जाता है।

सब्सिडी पाने के लिए क्या हैं जरूरी शर्तें?

योजना का लाभ उठाने के लिए सरकार ने कुछ बेहद सख्त नियम बनाए हैं, ताकि सही और जरूरतमंद लोगों तक ही यह मदद पहुंचे:

पहला पक्का घर: आवेदक या उसके परिवार के किसी भी सदस्य पति, पत्नी और अविवाहित बच्चे के नाम पर पूरे देश में कहीं भी कोई स्थायी 'पक्का मकान' नहीं होना चाहिए।

पहले लाभ न लिया हो: परिवार ने पहले कभी केंद्र या राज्य सरकार की किसी भी अन्य हाउसिंग स्कीम का लाभ न उठाया हो।

महिला का मालिकाना हक: EWS और LIG कैटेगरी के तहत खरीदे जाने वाले नए मकानों की रजिस्ट्री में परिवार की किसी वयस्क महिला सदस्य का नाम या तो मुख्य रूप से या संयुक्त रूप से होना अनिवार्य है।

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

  1. लोन और सब्सिडी अप्लाई करने से पहले इन कागजातों को संभालकर रख लें:
  2. पहचान और पते का प्रमाण: पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट।
  3. आय का प्रमाण: वेतनभोगी लोगों के लिए सैलरी स्लिप और फॉर्म 16। बिजनेसमैन या स्वरोजगार वालों के लिए पिछले 2-3 साल का आईटीआर।
  4. हलफनामा: एक सेल्फ-डिक्लेरेशन कि आपके पास देश में कहीं भी कोई अन्य पक्का मकान नहीं है।
  5. प्रॉपर्टी के कागजात: घर का अप्रूव्ड लेआउट प्लान, एग्रीमेंट टू सेल या कंस्ट्रक्शन का एस्टीमेट।

सब्सिडी पाने का पूरा प्रोसेस

स्टेप 1- योग्य बैंक या फाइनेंशियल संस्थान (PLI) का चुनाव करें

सबसे पहले सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी सरकारी बैंक, प्राइवेट बैंक, या हाउसिंग फाइनेंस कंपनी जैसे- HDFC, SBI, PNB हाउसिंग आदि में जाएं जो PMAY के तहत लोन देती हैं।

स्टेप 2- होम लोन और PMAY सब्सिडी के लिए आवेदन करें

बैंक से होम लोन के लिए अप्लाई करते समय ही PMAY-U 2.0 सब्सिडी का फॉर्म भी भरें। अपने सभी आय प्रमाणपत्र, प्रॉपर्टी के कागजात और बिना पक्के मकान वाले हलफनामे को जमा करें।

स्टेप 3- बैंक द्वारा वेरिफिकेशन और पोर्टल पर अपलोड

बैंक आपकी योग्यता और कागजातों की जांच करेगा। सब कुछ सही पाए जाने पर बैंक आपके लोन को मंजूरी देगा और आपकी सब्सिडी की डिमांड को सरकार की सेंट्रल नोडल एजेंसी जैसे- नेशनल हाउसिंग बैंक (NHB) के पोर्टल पर अपलोड कर देगा।

स्टेप 4- सरकारी नोडल एजेंसी से मंजूरी और सब्सिडी ट्रांसफर

केंद्रीय एजेंसी आपके आवेदन की जांच करेगी। मंजूरी मिलते ही सब्सिडी की रकम आपके बैंक लोन अकाउंट में सीधे DBT के जरिए भेज दी जाएगी। इससे आपका लोन अमाउंट घट जाएगा और आपकी हर महीने की ईएमआई भी कम हो जाएगी।

आप PMAY की आधिकारिक वेबसाइट (pmaymis.gov.in) पर जाकर खुद भी अपनी एलिजिबिलिटी चेक कर सकते हैं और जनरेट हुए असेसमेंट आईडी के जरिए अपने आवेदन का स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं। लोन एक्टिव रहने और तय नियमों का पालन होने पर ही सब्सिडी की सालाना किस्तें जारी की जाती हैं।

8th Pay Commission: पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! न्यूनतम पेंशन 67% और उम्र के साथ 100% हाइक की मांग, देखें पूरी लिस्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।