PNB KYC Update: पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है। अगर आपके पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) के बैंक अकाउंट की KYC नहीं हुई है तो 31 अगस्त 2023 तक जरूर कर लें। RBI की गाइडलाइंस के मुताबिक आपको अपने बैंक अकाउंट KYC कराना अनिवार्य है। जिन ग्राहकों ने अभी तक KYC नहीं किया है, उन्हें पीएनबी बैंक दो बार नोटिस भेज चुका है। बैंक ने ग्राहकों के रजिस्टर मोबाइल नंबर पर SMS भेजकर भी KYC कराने के लिए कहा है। अगर बैंक के ग्राहकों ने ऐसा नहीं किया तो आप अपने बैंक अकाउंट को 31 अगस्त के बाद इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। ये काम आपको बैंक ब्रांच जाकर निपटाना होगा। अगर आप ऐसा नहीं करते तो आपका बैंक अकाउंट फ्रीज हो सकता है।
PNB बैंक ने जारी किया अलर्ट
पिछले कई महीनों से कई बैंक ग्राहकों को Know Your Customer (KYC) कराने के लिए अलर्ट कर रहा है। KYC कराने से ग्राहकों का बैंक खाता एक्टिव रहेगा और फंड ट्रांसफर, बिल पेमेंट जैसे कई काम आसानी से कर पाएंगे। पब्लिक सेक्टर बैंक पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) ग्राहकों को केवाईसी अपडेट करने के लिए कह रहा है। बैंक ने ट्वीट के जरिये भी ग्राहकों को KYC कराने के लिए कहा है।
ऐसे करें चेक- KYC हुई है या नहीं?
आपके पंजाब नेशनल बैंक की KYC हुई है या नहीं, इसकी जानकारी के लिए आपको कस्टमर केयर पर फोन करना होगा। बैंक ने कहा कि ग्राहक कस्टमर केयर नंबर 18001802222 या 18001032222 पर फोन करके अधिक जानकारी ले सकते हैं। ये दोनों ही नंबर टोल फ्री हैं।
अपने पीएनबी केवाईसी की जानकारी अपडेट करने के लिए केवाईसी फॉर्म को भरके जमा कर सकते हैं। ये आप तभी कर सकते हैं जब KYC की जानकारी में कोई बदलाव न हो। आप अपने रजिस्टर ईमेल आईडी के जरिये भी जानकारी दे सकते हैं। अगर आपकी जानकारी में बदलाव आया है तो तब आपको बैंक ब्रांच जाना होगा। बिना ब्रांच जाए KYC अपडेट नहीं होगी। यहां आपको फॉर्म और डॉक्यूमेंट भी सबमिट करना होगा।
मौजूदा ग्राहकों के मामले में बैंकों के लिए भारतीय रिजर्व बैंक के केवाईसी दिशानिर्देशों के अनुसार बैंकों से यह उम्मीद की जाती है कि वे मौजूदा ग्राहकों के संबंध में अकाउंट खोलने के लिए जरूरी केवाईसी मानदंडों को पूरा करेंगे। किसी भी चूक के मामले में ग्राहक की पहचान के लिए आवश्यक केवाईसी प्रक्रियाओं को जल्द से जल्द पूरा करना होगा।