PNG-CNG Price: क्या महंगी होगी घरेलू गैस? IGL कर सकती है पीएनजी की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी

ज्यादातर लोंगों के मन में यही सवाल है कि क्या अब PNG महंगी होगी? अब क्या पीएनजी के साथ सीएनजी का भी दाम बढ़ेगा। हालांकि, इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) के मुताबिक फिलहाल घरों में इस्तेमाल होने वाली पाइप्ड नेचुरल गैस के दाम बढ़ाने का कोई बड़ा प्लान नहीं है। अगर कीमतें बढ़ती भी है, तो इसका असर काफी कम रहेगा।

अपडेटेड Apr 09, 2026 पर 5:45 PM
Story continues below Advertisement
ज्यादातर लोंगों के मन में यही सवाल है कि क्या अब PNG महंगी होगी?

CNG-PNG Price: देश में LPG सिलेंडर मिलने में हो रही देरी और सप्लाई पर असर पड़ने से ज्यादातर लोंगों के मन में यही सवाल है कि क्या अब PNG महंगी होगी? अब क्या पीएनजी के साथ सीएनजी का भी दाम बढ़ेगा। हालांकि, इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) के मुताबिक फिलहाल घरों में इस्तेमाल होने वाली पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) के दाम बढ़ाने का कोई बड़ा प्लान नहीं है। अगर कीमतें बढ़ाई जाएगी, तो यह काफी कम होगी। ताकि, ग्राहकों पर बहुत अधिक असर न पड़े।

क्या बढ़ेगी PNG की कीमत?

कंपनी के एमडी के के चाटीवाल के अनुसार एक आम घर हर महीने करीब 12 SCM यानी स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर गैस इस्तेमाल करता है। अगर कीमत में 1 से 1.5 रुपये प्रति SCM की बढ़ोतरी होती भी है, तो महीने का खर्च सिर्फ करीब 20 रुपये ही बढ़ेगा। यानी आम ग्राहकों की जेब पर बहुत अधिक असर नहीं होगा।


क्या CNG की बढ़ेगी कीमतें?

हालांकि, CNG के मामले में स्थिति थोड़ी अलग है। CNG की करीब 50% सप्लाई RLNG यानी इंपोर्ट होने वाली गैस से होती है, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार पर निर्भर करती है। इसमें उतार-चढ़ाव और सप्लाई में रुकावट के कारण CNG की कीमतों पर दबाव बना रहता है। बाकी गैस APM और नए गैस फील्ड से आती है, जहां कीमतें भी हाल में बढ़ी हैं।

IGL का क्या है कहना?

फिलहाल कंपनी वेट एंड वॉच की स्थिति में है। उम्मीद है कि कच्चे तेल (crude oil) की कीमतों में नरमी आने से गैस के दाम भी स्थिर हो सकते हैं, जिससे कीमत बढ़ाने की जरूरत न पड़े। सरकार भी इस मामले पर नजर बनाए हुए है। टैक्स में बदलाव पर चर्चा चल रही है, जैसे एक्साइज और कस्टम ड्यूटी में बदलाव। अभी एक्साइज करीब 14% और इंपोर्टेड LNG पर कस्टम ड्यूटी 2.75% है, जबकि अलग-अलग राज्यों में VAT 0% से 16% तक है। अगर टैक्स स्ट्रक्चर में बदलाव होता है, तो ग्राहकों को राहत मिल सकती है।

साथ ही सरकार PNG कनेक्शन तेजी से बढ़ाने पर जोर दे रही है। पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस रेगुलेटरी बोर्ड (PNGRB) ने कंपनियों से कहा है कि वे रोजाना 30,000 नए कनेक्शन जोड़ें, जबकि अभी यह संख्या करीब 10,000 है। हालांकि, कई घरों में PNG कनेक्शन होने के बावजूद लोग LPG कनेक्शन भी रखते हैं, जिससे पूरी तरह गैस शिफ्ट नहीं हो पा रही है।

डॉर्मेंट EPF से कैसे बैंक अकाउंट में पाएं पैसा? बिना किसी क्लेम प्रोसेस के मिलेगा अमाउंट, जानिये तरीका

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।