Post Office Scheme: अगर आप भी पोस्ट ऑफिस में पैसा निवेश करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब आपको बुढ़ापे में किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। आप सही तरीके से पैसा निवेश कर पोस्ट ऑफिस स्कीम का फायदा उठा सकते हैं। इस निवेश में आपको गारंटीड रिटर्न मिलता है। आइए जानते हैं सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम पर आपको क्या फायदे मिलते हैं। अभी वरिष्ठ नागरिकों को इस योजना के तहत 8.2% ब्याज मिल रहा है।
फिलहाल मिल रहा है 8.2 फीसदी ब्याज
बैंकों और पोस्टऑफिस की रेगुलर दी जाने वाली जमा योजनाओं जैसे एफडी की तुलना में SCSS में ज्यादा ब्याज मिलता है। इस पर अभी 8.2% की दर से ब्याज मिलता है। 50,000 रुपये तक के ब्याज पर कोई टैक्स नहीं है। ब्याज केवल तभी टैक्स योग्य होता है जब सभी SCSS खातों में कुल ब्याज 50,000 रुपये से अधिक हो। इसमें सेक्शन 80C के तहत जमाकर्ता 1.5 लाख रुपये तक के निवेश पर टैक्स सेविंग का फायदा उठा सकते हैं। वरिष्ठ नागरिक SCSS खाते में 30 लाख रुपये तक जमा कर सकते हैं और 5 साल तक के समय के लिए हर तिमाही ब्याज पा सकते हैं।
हर 3 महीने में तय होता है ब्याज
सरकार ने वित्त साल 2022-23 की चौथी तिमाही के लिए दिसंबर में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की थी जो ये नई दर साल 2023 की पहली तिमाही में SCSS खाते में जमा पैसे पर लागू होगी। SCSS योजनाओं पर ब्याज तिमाही आधार पर तय किया जाता है। केंद्रीय बजट 2023 में SCSS जमा सीमा को बढ़ाकर 30 लाख रुपये कर दिया गया था।
सिर्फ ये कर सकते हैं निवेश
केवल वरिष्ठ नागरिक जिनकी आयु कम से कम 60 वर्ष है, वे ही SCSS खाता खोल सकते हैं। प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारी जो जल्दी रिटायर होना चाहते हैं, वे इस योजना में निवेश नहीं कर सकते। एससीएसएस खातों में किए गए निवेश में 5 साल की लॉक-इन पीरियड होता है। इसे आप 3 साल के लिए एक्सटेंड कर सकते हैं। लॉक-इन पीरियड से पहले पैसा निकालने पर निवेशकों को चार्ज भी देना पड़ सकता है।