Get App

पोस्ट ऑफिस की स्कीम में हर महीने मिलेंगे 20,500 रुपये, 5 साल तक नहीं होगी पैसे की चिंता

Monthly Income Plan: रिटायरमेंट के बाद नियमित मंथली इनकम मिलना आसान नहीं होता है। हालांकि, यदि आप अपने कामकाजी सालों के दौरान समझदारी से निवेश करते हैं, तो यह संभव हो सकता है। यदि आप सही योजना में निवेश करना शुरू करते हैं, तो रिटायरमेंट के बाद भी एक मंथली इनकम ले सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 31, 2024 पर 2:45 PM
पोस्ट ऑफिस की स्कीम में हर महीने मिलेंगे 20,500 रुपये, 5 साल तक नहीं होगी पैसे की चिंता
Monthly Income Plan: रिटायरमेंट के बाद नियमित मंथली इनकम मिलना आसान नहीं होता है।

Monthly Income Plan: रिटायरमेंट के बाद नियमित मंथली इनकम मिलना आसान नहीं होता है। हालांकि, यदि आप अपने कामकाजी सालों के दौरान समझदारी से निवेश करते हैं, तो यह संभव हो सकता है। यदि आप सही योजना में निवेश करना शुरू करते हैं, तो रिटायरमेंट के बाद भी मंथली इनकम ले सकते हैं। पोस्ट ऑफिस के तहतअंतर्गत आने वाली सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS) एक छोटी सेविंग स्कीम है। आपकी रिटायरमेंट की योजना के लिए एक बेहतर ऑप्शन है।

सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम के फायदे

अगर आप सीनियर सिटीजन हैं तो इसमें एक साथ पैसा जमा कर सकते हैं। आपको हर महीने 20,000 रुपये तक मिल सकते हैं। इस योजना में आप 8.2 प्रतिशत ब्याज कमा सकते हैं। SCSS योजना का मैच्योरिटी पीरियड पांच साल का होता है। इस योजना में 60 साल से अधिक आयु का कोई भी भारतीय नागरिक कोई भी एकसाथ पैसा जमा कर सकते हैं। इस योजना में अधिकतम निवेश सीमा 30 लाख रुपये है, जो पहले 15 लाख रुपये थी।

इतना कर सकते हैं निवेश

यदि आप सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में 30 लाख रुपये का निवेश करते हैं, तो आपको हर साल लगभग 2,46,000 रुपये का ब्याज मिलेगा। अब यदि हम इस पैसे को मंथली कैलकुलेट करें तो हर महीने लगभग 20,500 रुपये मिलेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें