पोस्ट ऑफिस की सुपरहिट योजना, मिलेगा बैंक FD से ज्यादा ब्याज, चेक करें डिटेल्स

Post Office National Saving Certificate: पोस्ट ऑफिस कई तरह की सेविंग स्कीम आम जनता को ऑफर करता है। ये स्कीम पोस्ट ऑफिस सरकार की तरफ से चलाता है। इन योजनाओं पर मिलने वाला ब्याज सरकार तय करती है। भारत सरकार की सभी सेविंग स्कीम में से नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (National Saving Certificate) एक ऐसी ही योजना है

अपडेटेड Feb 17, 2024 पर 1:56 PM
Story continues below Advertisement
पोस्ट ऑफिस कई तरह की सेविंग स्कीम आम जनता को ऑफर करता है।

Post Office National Saving Certificate: पोस्ट ऑफिस कई तरह की सेविंग स्कीम आम जनता को ऑफर करता है। ये स्कीम पोस्ट ऑफिस सरकार की तरफ से चलाता है। इन योजनाओं पर मिलने वाला ब्याज सरकार तय करती है। भारत सरकार की सभी सेविंग स्कीम में से नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (National Saving Certificate) एक ऐसी ही योजना है जिसमें लोगों को लंबे समय से भरोसा है। ये एक तय रिटर्न के साथ सुरक्षित निवेश का ऑप्शन है क्योंकि इसकी गारंटी सरकार देती है।

पोस्ट ऑफिस नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट

पोस्ट ऑफिस नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट में वित्त मंत्रालय हर तिमाही के लिए ब्याज तय करता है। अभी नेशलन सेविंग सर्टिफिकेट पर सरकार सालाना 7.7 फीसदी का ब्याज दे रही है।


NSC पर कितना मिल रहा है इंटरेस्ट रेट

केंद्र सरकार पोस्ट ऑफिस के नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC) पर 7.70 फीसदी का ब्याज देती है। वहीं अगर हम टैक्स सेविंग एफडी पर दिए जा रहे ब्याज की बात करें तो कई सारे बैंक टैक्स सेविंग एफडी पर लगभग 7.50 फीसदी के आस पर ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं। यानी इस हिसाब से देखें तो पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम बैंक एफडी के मुकाबले ज्यादा ब्याज दे रही है।

कितनी रकम से शुरू कर सकते हैं इनवेस्टमेंट

पोस्ट ऑफिस की नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम (NSC) में आप 1,000 रुपये से इनवेस्टमेंट शुरू कर सकते हैं। एनएससी में लॉकइन पीरियड पांच सालों का रखा गया है। कोई भी भारतीय व्यक्ति पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में अपना पैसा जमा कर सकता है।

NSC में निवेश कैसे करें?

NSC निवेश में शामिल होना एक आसान प्रोसेस है। इसमें आप ऑफलाइन निवेश कर सकते हैं। जो व्यक्ति अपने निवेश के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं, वह ऑफलाइन NSC खरीद सकते हैं। निकटतम डाकघर पर जाएं: NSC पूरे भारत में किसी भी डाकघर ब्रांच से खरीद सकते हैं। NSC एप्लिकेश फॉर्म भरें। फॉर्म डाकघर से या ऑनलाइन मिल जाएगा। अपनी जानकारी भरें और नॉमिनी जरूर फाइल करें। अपने आईडी प्रूफ जैसे आधार पैन कार्ड और पते का प्रूफ दें। जितना पैसा निवेश करना है वह जमा कर दें। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद आपको एनएससी सर्टिफिकेट जारी हो जाएगा।

SBI या पोस्ट ऑफिस? कहां हर महीने पैसा जमा करने पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, चेक करें डिटेल्स

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।