अब पोस्ट ऑफिस में आधार से खुलेगा RD और PPF खाता, नहीं भरना होगा कोई फॉर्म

Post Office: पोस्ट ऑफिस ने ग्राहकों की सुविधा बढ़ाते हुए एक और बड़ा कदम उठाया है। अब पोस्ट ऑफिस में रेकरिंग डिपॉजिट (RD) और पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF) अकाउंट से जुड़ी सर्विस आधार आधारित बायोमेट्रिक e-KYC के जरिए भी मिलेंगी

अपडेटेड Jul 10, 2025 पर 7:11 AM
Story continues below Advertisement
डाक विभाग ने ग्राहकों की सुविधा बढ़ाते हुए एक और बड़ा कदम उठाया है।

Post Office: पोस्ट ऑफिस ने ग्राहकों की सुविधा बढ़ाते हुए एक और बड़ा कदम उठाया है। अब पोस्ट ऑफिस में रेकरिंग डिपॉजिट (RD) और पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF) अकाउंट से जुड़ी सर्विस आधार आधारित बायोमेट्रिक e-KYC के जरिए भी मिलेंगी। यानी अब खाता खोलने से लेकर ट्रांजेक्शन तक के लिए फॉर्म भरने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

क्या है बदलाव?

पहले आधार-बेस्ड e-KYC की सुविधा केवल कुछ योजनाओं जैसे MIS, TD, KVP और NSC में मिलती थी। लेकिन अब ये पूरे देश में RD और PPF खातों पर भी लागू कर दिया गया है। RD और PPF खातों के लिए अब पोस्ट ऑफिस में बायोमेट्रिक आधार के जरिए आप ये काम कर सकते हैं।

नया RD या PPF खाता खोलना।


अपने खाते में अमाउंट जमा करना।

RD और PPF पर लोन लेना।

लिए गए लोन की EMI चुकाना।

PPF खाते से पैसा निकालना (किसी सीमा के बिना)

आधार नंबर अब रहेगा सेफ

अब सभी कागजात पर आधार नंबर मास्क किया जाएगा। यानी केवल आखिरी चार अंक ही दिखेंगे।

अगर कोई डॉक्यूमेंट जैसे आधार की फोटो कॉपी में पूरा नंबर दिख रहा हो, तो पोस्ट ऑफिस स्टाफ को उसे काले पेन से छुपाने के निर्देश दिए गए हैं।

कैसे होगा ये पूरा प्रोसेस?

पोस्ट ऑफिस असिस्टेंट (PA) ग्राहक से बायोमेट्रिक स्कैन लेकर आधार की सहमति प्राप्त करेगा।

खाता खोलते समय या ट्रांजेक्शन के लिए दूसरी बार फिंगरप्रिंट लेकर पहचान की वैरिफाई होगा।

इस प्रोसेस में न तो पे-इन स्लिप भरनी होगी, और न ही कोई विदड्रॉल फॉर्म।

खाता खोलते समय जो रकम बताएंगे, वही आपकी जमा अमाउंट मानी जाएगी।

अगर पैसे आपके पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट से ट्रांसफर हो रहे हैं, तो कोई अलग फॉर्म (SB-7) नहीं भरना होगा।

डाक विभाग ने बताया कि जल्द ही आधार-बायोमेट्रिक सेवा के जरिए ये काम भी किए जा सकेंगे।

खाता बंद करना

नॉमिनी की जानकारी अपडेट करना

एक पोस्ट ऑफिस से दूसरे में खाता ट्रांसफर करना

इस नए बदलाव से डाकघर की सर्विस अब और तेज, सेफ और पेपरलेस हो गई हैं। अब RD और PPF जैसे निवेश भी आसानी से डिजिटल तरीके से किए जा सकेंगे। तो अगर आपका पोस्ट ऑफिस में खाता है, तो अगली बार बिना फॉर्म के ही आधार से अपना काम करवा सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।