Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की स्कीम में 10,000 रुपये लगाने पर मिलेंगे 7 लाख, जानिए कैसे

Post Office RD Scheme: देश की सबसे बड़ी सरकारी संस्था पोस्ट ऑफिस कई सरकारी योजनाओं का चलाती है। जिनमें देश के करोड़ों लोग निवेश कर फायदा उठाते हैं। इस समय पोस्ट ऑफिस की एक स्कीम निवेशकों के बीच काफी हिट साबित हो रही है

अपडेटेड Jul 18, 2023 पर 2:04 PM
Story continues below Advertisement
पोस्ट ऑफिस की इस योजना में निवेशकों को 6.5 फीसदी का ब्याज मिल रहा है।

Post Office RD Scheme: देश की सबसे बड़ी सरकारी संस्था पोस्ट ऑफिस कई सरकारी योजनाओं का चलाती है। जिनमें देश के करोड़ों लोग निवेश कर फायदा उठाते हैं। इस समय पोस्ट ऑफिस की एक स्कीम निवेशकों के बीच काफी हिट साबित हो रही है। पोस्ट ऑफिस की इस योजना में 5 साल के निवेश पर तगड़ा रिटर्न मिल रहा है। सरकार ने इस तिमाही के लिए इस पर मिलने वाला ब्याज भी बढ़ा दिया है। पोस्ट ऑफिस की इस योजना में निवेशकों को 6.5 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। हम यहां बात कर रहे हैं पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम (Post Office Recurring Deposit) में एक और 2 साल के निवेश पर मोटा रिटर्न मिल रहा है।

10 हजार के निवेश पर मिलेंगे इतने लाख

आपको बता दें कि पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम के मुताबिक अगर कोई निवेशक इस स्कीम में हर महीने 10,000 रुपये निवेश करता है तो उसे 5 साल बाद 7,10,000 रुपये मिलेंगे। वह पांच साल में 6 लाख रुपये जमा करेंगे और 1 लाख 10 हजार रुपये ब्याज के तौर पर मिलेंगे।


इस तारीख तक जमा करना होगा पैसा

अगर आप पोस्ट ऑफिस में 1 से 15 तारीख के बीच आरडी खाता खोलते हैं तो आपको हर महीने की 15 तारीख तक निवेश करना होगा। वहीं, अगर 15 तारीख के अकाउंट खोलते हैं तो 15 तारीख के बाद महीने के अंत तक पैसा जमा करना होगा।

नई ब्याज दरें 1 जुलाई से हो गई हैं लागू

पोस्ट ऑफिस की नई ब्याज दरें 1 जुलाई से लागू हो गई हैं। इस योजना में सालाना ब्याज का लाभ मिलता है। हालांकि, इसका कैलकुलेशन तिमाही आधार पर किया जाता है। सरकार हर तिमाही की शुरुआ में इसकी ब्याज दरें तय करती है। पोस्ट ऑफिस की रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम 5 साल के लिए है। इसे फिर पांच साल के लिए बढ़ाया जा सकता है।

HDFC Bank पर Q1 नतीजों के बाद ब्रोकरजेज हुए बुलिश, पांच विदेशी ब्रोकर्स ने दिया 2000 के ऊपर का टारगेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।