Post Office की सुपरहिट स्कीम! मिलेगा 80000 रुपये इंटरेस्ट, चेक करें डिटेल्स

Post Office RD: सरकार ने हाल में पोस्ट ऑफिस योजनाओं की ब्याज दरों का ऐलान किया। सरकार ने ब्याज दरों में कोई भी बदलाव नहीं किया है। यहां आपको पोस्ट ऑफिस की ऐसी योजना के बारे में बता रहे हैं जो नौकरीपेशा के लिए बेस्ट है

अपडेटेड Jul 03, 2024 पर 7:00 AM
Story continues below Advertisement
पोस्ट ऑफिस की आरडी पर 6.7 फीसदी सालाना ब्याज मिल रहा है।

Post Office RD: सरकार ने हाल में पोस्ट ऑफिस योजनाओं की ब्याज दरों का ऐलान किया। सरकार ने ब्याज दरों में कोई भी बदलाव नहीं किया है। यहां आपको पोस्ट ऑफिस की ऐसी योजना के बारे में बता रहे हैं जो नौकरीपेशा के लिए बेस्ट है। अगर आप एक साथ पैसा निवेश करने के लिए पैसा नहीं है तो आप हर महीने अपनी सैलरी से पैसा बचाकर पोस्ट ऑफिस की स्कीम में पैसा लगा सकते हैं। पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट (Post Office Recurring Deposit) में हर महीने एक तय अमाउंट निवेश कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की आरडी पर 6.7 फीसदी सालाना ब्याज मिल रहा है।

पोस्ट ऑफिस में RD में करें निवेश

RD में हर महीने 7,000 रुपये निवेश करने पर आप 5 साल में कुल 4,20,000 रुपये निवेश करेंगे। आपको 5 साल बाद 79,564 रुपये का ब्याज मिलेगा और मैच्यरिटी पर 4,99,564 रुपय मिलेंगे।


हर महीने 5,000 रुपये की आरडी में एक साल में 60,000 रुपये और पांच साल में कुल 3,00,000 रुपये निवेश करेंगे। आपको 5 साल बाद 6.7 फीसदी की दर से 56,830 रुपये ब्याज के रूप में मिलेंगे। आपको मैच्योरिटी पर 3,56,830 रुपये मिलेंगे।

अगर आप हर महीना 3,000 रुपये RD में निवेश करते हैं तो एक साल में 36,000 रुपये निवेश करेंगे। 5 साल में आपका कुल निवेश 1,80,000 रुपये होगा। पोस्ट ऑफिस आरडी कैलकुलेटर के मुताबिक नई ब्याज दरों के मुताबिक आपको 34,097 रुपये ब्याज के तौर पर मिलेंगे। आपको मैच्योरिटी पर कुल 2,14,097 रुपये मिलेंगे।

पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम के फायदे

आरडी पर मिलने वाले ब्याज पर TDS कटता है। आरडी पर मिलने वाले ब्याज दरों पर 10% का टीडीएस लागू होता है। यदि आरडी पर का एक महीने का ब्याज 10,000 रुपये से अधिक है तो टीडीएस काटा जाएगा। केंद्र सरकार का वित्त मंत्रालय हर तीन महीने में छोटी सेविंग योजनाओं पर मिलने वाले ब्याज को रिव्यू करता है।

HDFC Bank: 13 जुलाई को नहीं मिलेगी एचडीएफसी बैंक की मोबाइल बैंकिंग सर्विस

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।