Get App

Post Office Scheme: हर महीने 1500 रुपये करें निवेश, मिलेंगे 35 लाख रुपये, जानिए पूरी स्कीम

ग्राम सुरक्षा योजना एक ऐसा विकल्प है जिसमें कम जोखिम में अच्छा रिटर्न पा सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 20, 2021 पर 4:36 PM
Post Office Scheme: हर महीने 1500 रुपये करें निवेश, मिलेंगे 35 लाख रुपये, जानिए पूरी स्कीम

Post Office Scheme: बाजार कई निवेश ऑप्शन्स से भरा हुआ है और इनमें से कई योजनाओं पर बताया जाने वाला रिटर्न बहुत ही आकर्षक भी होता है। हालांकि, इनमें कुछ में जोखिम भी शामिल होता है। काफी निवेश कम रिटर्न वाले सुरक्षित निवेश योजनाओं को अधिक पसंद करते हैं क्योंकि इनमें जोखिम कम होता है। अगर आप भी कम जोखिम वाले रिटर्न या निवेश विकल्प तलाश रहे हैं तो पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम आपके काम आ सकती है। भारतीय डाक (Indian Post) द्वारा दी जाने वाली यह ग्राम सुरक्षा योजना एक ऐसा विकल्प है जिसमें कम जोखिम में अच्छा रिटर्न पा सकते हैं।

ग्राम सुरक्षा योजना के तहत बोनस के साथ सुनिश्चित राशि या तो 80 वर्ष की आयु प्राप्त करने पर या मृत्यु की स्थिति में उनके कानूनी उत्तराधिकारी नामित व्यक्ति को जो भी पहले हो मिल जाता है।

ये है नियम और शर्तें

19 से 55 वर्ष की आयु के बीच का कोई भी भारतीय नागरिक इस बीमा योजना को ले सकता है। जबकि इस योजना के तहत न्यूनतम बीमा राशि 10,000 रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं। इस योजना का प्रीमियम पेमेंट मासिक, त्रैमासिक, अर्ध-वार्षिक या वार्षिक कर सकते हैं। ग्राहक को प्रीमियम का पेमेंट करने के लिए 30 दिनों की छूट दी जाती है। पॉलिसी अवधि के दौरान चूक की स्थिति में ग्राहक पॉलिसी को फिर से शुरू करने के लिए लंबित प्रीमियम का पेमेंट कर सकता है।

Bank FD, PF, PPF, SIP, NPS, Mutual Fund- पैसे को डबल, ट्रिपल करने में मददगार हैं ये नियम

मिलता है लोन

बीमा योजना एक ऋण सुविधा के साथ आती है जिसका लाभ पॉलिसी खरीद के चार साल बाद लिया जा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें