Post Office Senior Citizen Saving Scheme: सीनियर सिटीजन अपने लिए निवेश के ऐसे ऑप्शन तलाशते हैं जहां ज्यादा ब्याज के साथ पैसा भी सेफ रहे। सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम के तहत उनका पैसा सेफ रहता है क्योंकि पैसे को संभालने, निवेश करने और रिटर्न देने की जिम्मेदारी सरकार की होती है। ये योजना सरकार ने सीनियर सिटीजन की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई है। इस योजना पर सरकार अधिकतम ब्याज ऑफर कर रही है। पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग स्कीम की तरफ से दी जा रही स्कीमों में से इस पर सबसे ज्यादा ब्याज मिल रहा है। अभी इस पर 8.2 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है।
