Post Office Scheme: भारतीय डाक (Post Office) अपने निवेशकों की डिमांड को ध्यान में रखकर कई तरह की योजनाएं ऑफर कर रहा है। सभी पोस्ट ऑफिस सेविंग योजनाएं रिटर्न की गारंटी देती हैं क्योंकि इन्हें भारत सरकार चला रही है। इसके अलावा सभी निवेश पर 80C के तहत टैक्स छूट मिलती है। इन्हीं योजनाओं में से एक योजना है नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC)। भारत सरकार ने रेगुलर सेविंग करने वाले छोटे निवेशकों को ध्यान में रखकर बनाई गई है।
