ा पीपीएफ एक लंबे पीरियड की निवेश योजना है जो निवेशकों के लिए एक बेहतरीन निवेश विकल्प साबित हो रही है। एक कर्मचारी इसमें निवेश शुरू कर रिटायरमेंट तक अच्छा फंड बना सकता है। पीपीएफ नियमों के मुताबिक एक निवेशक अपने पीपीएफ खाते में 100 रुपये से निवेश शुरू कर सकता है। इसका खाता नजदीकी बैंक या किसी डाकघर में खोला जा सकता है। जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि अगर कोई व्यक्ति पीपीएफ में लगातार निवेश करता है तो वह मैच्योरिटी तक करोड़पति बन सकता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं कि यह कैसे संभव है।
