PPF Death Claim: अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए ज्यादातर नौकरीपेशा नौकरी के दौरान ही निवेश करना शुरू कर देते हैं। ताकि, उम्र होने या बुढ़ापे के समय उस पैसे का इस्तेमाल वेतन की तरह रेगलर खर्च को पूरा करने के लिए इस्तेमाल कर सकें। भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए निवेश के लिए PPF एक बड़ी योजना है। लेकिन क्या आपको पता है कि पीपीएफ के खाताधारक की मृत्यु के बाद उस पैसे का क्या होता है? पीपीएफ अकाउंट का नॉमिनी कैसे वो पैसे वापिस पा सकता है।
