PPF Interest Rate History till April 2023: अभी पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF) पर 7.1% का ब्याज मिल रहा है। एक समय ऐसा था जब इस सरकारी योजना पर 12% ब्याज ऑफर किया जाता था लेकिन तब इसमें सिर्फ 40,000 रुपये 2 साल तक के लिए ही जमा कर सकते थे या 12 साल के लिए 60,000 रुपये ही जमा कर सकते थे। पीपीएफ ब्याज दरों का इतिहास बताता है कि पब्लिक प्रॉविडेंट फंड अकाउंट की ब्याज दर 01.04.1986 से 31.03.1988 और 01.04.1988 से 14.01.2000 के बीच 12% थी। 15.01.2000 से 28.02.2001 के बीच पीपीएफ की ब्याज दर 11% थी।
