PPF Vs NPS: यदि आप अपने भविष्य को फाइनेंशियली सुरक्षित करना चाहते हैं, तो आपको फंड्स चाहिए होंगे। अगर आप नौकरी करते हैं और ज्यादा जोखिम नहीं लेना चाहते हैं तो पीएफ के अलावा दो और अच्छे ऑप्शन हैं जिनका इस्तेमाल आप अपने रिटायरमेंट की तैयारी के लिए कर सकते हैं। ये ऑप्शन हैं पब्लिक प्रॉविडेंड फंड (PPF) और नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS)। कभी-कभी लोग इस बात को लेकर क्नफ्यूज होते हैं कि वे किन ऑप्शन का चुनाव करें। यहां आपको दोनों के फायदे और नुकसान बता रहे हैं।
