PPF vs Bank FD: मोदी सरकार PPF पर 7.1 फीसदी की दर से ब्याज दे रही है। पीपीएफ एक लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट है जिसमें इनकम टैक्स 80C के तहत छूट मिलती है। साथ ही इसके इंटरेस्ट पर भी टैक्स नहीं लगता और कंपाउंड इंटरेस्ट मिलता है। PPF में निवेश करने के कई फायदे हैं। बैंक बाजार के डेटा के मुताबिक कई बैंक सामान्य ग्राहको और सीनियर सिटीजन को PPF से ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहे हैं। यहां उन बैंकों के लिस्ट है जो PPF से ज्यादा ब्याज दे रहे हैं।
