इंडियन मार्केट ने पिछले कुछ सालों में शानदार ग्रोथ दिखाई है। इस तरह की ग्रोथ का अंदाजा एक्सपर्ट्स को भी नहीं था। PPFAS Asset Management Company के CIO और डायरेक्टर राजीव ठक्कर ने हाल में इस बारे में बताया। उन्होंने बताया कि 2005 में PPFAS ने अपने 25 साल पूरे किए थे। तब उन्होंने अंदाजा लगाया था कि 2030 तक कंपनी की PMS का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 6,000 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा। लेकिन, आज PPFAS Asset Management Company करीब 38,000 करोड़ रुपये एसेट का प्रबंधन कर रही है। उन्होंने बताया कि इतनी ज्यादा ग्रोथ की उम्मीद उन्हें नहीं थी। ठक्कर के साथ PPFAS MF के नील पारीख ने भी मनीकंट्रोल से बातचीत की। दोनों ने स्टॉक मार्केट को लेकर अपने एक्सपीरियंस सहित कई मसलों पर खुलकर चर्चा की।
