क्या आपको भी ऐसे कॉल आते हैं जब आपको बताया जाता है कि आपकी कोई शिपमेंट कस्टम में फंस गई हैं। आप कंफ्यूज होकर सोचते हैं कि आगे क्या करें और साथ ही साथ फोन पर बताए गए नंबर दबाते हैं। लेकिन इस बीच आपको पता भी नहीं चलता और आप स्कैम के शिकार हो जाते हैं। ये सब इतने सामान्य ढंग से होता है कि आप ये समझ नहीं पाते हैं कि ये शिपमेंट आपके नाम पर कोई और भेज रहा है या फिर आपके फोन नंबर का गलत इस्तेमाल हो रहा है। कुछ ऐसा ही अजय (बदला हुआ नाम) के साथ भी हुआ।
