वित्त वर्ष 2012 में शानदार प्रदर्शन के बाद, जिसमें नई लिस्टिंग से रिकॉर्ड फंड रेजिंग देखने को मिली, भारतीय प्राइमरी मार्केट फिर से एक बार एक्शन से गुलजार है और कंपनियां फिर से लिस्टिंग के लिए कतार में हैं।

वित्त वर्ष 2012 में शानदार प्रदर्शन के बाद, जिसमें नई लिस्टिंग से रिकॉर्ड फंड रेजिंग देखने को मिली, भारतीय प्राइमरी मार्केट फिर से एक बार एक्शन से गुलजार है और कंपनियां फिर से लिस्टिंग के लिए कतार में हैं।
भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के हाल ही में संपन्न हुए मेगा IPO ने वर्तमान जियो-पोलिटिकल संकट और दुनिया के बड़े केंद्रीय बैंकों के सख्त मौद्रिक नीतियों की वजह से ग्लोबल मार्केट के लिए आने वाली मुश्किलों के बावजूद प्राथमिक बाजार में एक बार फिर से जोश भर दिया।
09 मई से शुरु हुए हफ्ते में तीन आईपीओ खुलते नजर आए। फाइनेंशियल एडवाइजरी सर्विसेस कंपनी Prudent Corporate Advisory Services Ltd ने 10 मई को अपना आईपीओ लॉन्च किया। वहीं लॉजिस्टिक्स कंपनी Delhivery Ltd का आईपीओ 11 मई को लॉन्च हुआ। 11 मई को ही स्टील पाइप बनाने वाली कंपनी Venus Pipes & Tubes Ltd ने अपना लॉन्च किया।
Prudent Corporate Advisory पर एक्सपर्ट्स की सलाह
इस आईपीओ पर ब्रोकरेज की “avoid” (दूर रहें) या “subscribe with caution” (सावधानी के साथ सब्सक्राइब करें) करने की सलाह है। बाजार जानकारों का कहना है कि वर्तमान मार्केट सेंटीमेंट और वोलेटिलिटी इस स्टॉक की लिस्टिंग पर नेगेटिव असर डाल सकती है। ग्रे मार्केट प्रीमियम पर नजर रखने वाले आईपीओ वॉच के मुताबिक Prudent Corporate Advisory का GMP 5 मई के 35 रुपये प्रति शेयर से गिरकर 11 मई को 25 रुपये प्रति शेयर पर आ गया है। 5 मई से 11 मई के बीच में इसके GMP में 28.6 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। ऐसे निवेशक जो लिस्टिंग गेन के लिए इस आईपीओ में निवेश कर रहे है उनकी नजरें इसके GMP पर लगी रहेगी जिसमें कभी भी उलटफेर हो सकता है।
Delhivery पर एक्सपर्ट्स की सलाह
लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन स्टार्टअप Delhivery का आईपीओ 11 मई को खुला है। ब्रोकरेज की इस आईपीओ से दूर रहने की सलाह है। इसकी वजह यह है कि कंपनी घाटे में चल रही है। इसका कैश फ्लो नेगेटिव है और इसका वैल्यूएशन मुनाफे में चल रही इसकी दूसरी समकक्ष कंपनियों की तुलना में काफी महंगा है। कुछ एक्सपर्ट्स की निवेशकों को सलाह है कि अगर उनका निवेश नजरिया बहुत लंबा है तभी वे इस आईपीओ पर दांव लगाएं।
इस स्टॉक के लिए ग्रे मार्केट से मिलने वाले संकेत भी बहुत अच्छे नहीं है। ग्रे मार्केट से मिल रहे संकेत के मुताबिक इसकी लिस्टिंग कमजोरी के साथ हो सकती है। इस स्टॉक का GMP 4 मई को 35 रुपये के हाईएस्ट लेवल पर था लेकिन तब से इसमें लगातार गिरावट देखने को मिली है और इसका वर्तमान GMP जीरो हो गया है। यह इस बात का संकेत है कि इसमें कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिल सकता या फिर इसकी लिस्टिंग डिस्काउंट पर होती नजर आ सकती है।
Venus Pipes & Tubes पर एक्सपर्ट्स की सलाह
गुजरात स्थित स्टील पाइप बनाने वाली कंपनी Venus Pipes & Tubes का आईपीओ 11 मई को खुला है। इस आईपीओ पर ब्रोकरेज की मिलीजुली राय है। कुछ ब्रोकरेज इस आईपीओ में दांव लगाने की सलाह दे रहे हैं। वहीं कुछ इससे दूर रहने के पक्ष में भी है। आईपीओ वॉच के आंकड़ों के मुताबिक Venus Pipes & Tubes Ltd का GMP 20 रुपये से 35 रुपये के बीच घूम रहा है। 6 मई को इसका GMP 35 रुपये था जबकि 9 मई को यह गिरकर 20 रुपये पर आ गया। 10 मई को इसमें फिर बढोतरी हुई और यह 10 मई को अपने 35 रुपये के पुराने स्तर पर पहुंच गया लेकिन 11 मई को इसमें फिर गिरावट आई और यह 25 रुपये पर पहुंच गया।
एक्सपर्ट्स को अभी इसमें और उतार-चढ़ाव की उम्मीद है। ग्रे मार्केट से मिल रहे संकेत के मुताबिक Venus Pipes & Tubes की लिस्टिंग पॉजिटिव नोट पर हो सकती है और निवेशकों को कुछ लिस्टिंग गेन मिल सकता है। बता दें कि बाजार में इस स्टॉक की लिस्टिंग 24 मई को होने वाली है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।