1 जनवरी से सभी प्रोडक्ट पर मैन्युफैक्चरिंग डेट और यूनिट सेल प्राइस पैकेजिंग पर लिखना अनिवार्य होगा। सरकार ने पैकेजिंग को लेकर नियम बदल दिये हैं। उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह ने कहा है कि सोमवार से सभी पैकेज्ड वस्तुओं पर 'मैन्युफैक्चरिंग की तारीख' और 'यूनिट सेल प्राइस' अनिवार्य हो गया है। इससे पहले कंपनियों को पैक किए गए वस्तुओं पर 'मैन्युफैक्चरिंग की तारीख' या 'आयात की तारीख' या पैकेजिंग की तारीख प्रिंट करने का विकल्प दिया गया था।
