Property Market: भारत में घर खरीदना एक बड़ा फैसला है। ये फैसला तब और भी बड़ा हो जाता है जब प्रॉपर्टी की कीमत 1 करोड़ रुपये हो। भारत में ज्यादातर लोग होम लोन पर घर खरीदते हैं। तो ऐसे में बड़ा सवाल यही है कि 1 करोड़ रुपये का घर खरीदने के लिए आपकी सैलरी कितनी होना जरूरी है? ताकि, आप एक करोड़ रुपये का घर खरीद सकें। ज्यादातर लोगों का घर खरीदना होम लोन पर निर्भर करता है। होम लोन के लिए जरूरी है कि पहले समझ लें कि इसके लिए आपकी कितनी सैलरी होनी चाहिए? कितनी EMI होगी और खर्चों को समझ लें। 1 करोड़ रुपये का लोन आसानी से चुकाने के लिए आपकी कितनी सैलरी होनी चाहिए?
होम लोन के नियम – यहां जानें पूरा कैलकुलेशन
घर की कीमत: 1,00,00,000 रुपये (एक करोड़ रुपये)
होम लोन का अमाउंट: बैंक 80% तक लोन देते हैं। यानी ₹1 करोड़ का घर खरीदने के लिए ₹80 लाख का लोन मिलेगा।
डाउन पेमेंट: 20% राशि आपको खुद जमा करनी होगी। यानी ₹20 लाख।
लोन का पीरियड: 30 साल (360 महीने)।
ब्याज दर: औसत ब्याज दर 8.5% सालाना।
ईएमआई का रेशो: आपकी मंथली ईएमआई आपकी सैलरी का 40%-50% से अधिक नहीं होनी चाहिए।
₹80 लाख के लोन पर कितनी बनेगी EMI
मंथली ब्याज दर = 8.5% / 12 = 0.007083
लोन पीरियड = 30 × 12 = 360 महीने
इस फॉर्मूले से ईएमआई लगभग ₹61,500 बनती है।
बैंक मानते हैं कि आपकी सैलरी का 40%-50% ईएमआई के लिए होना चाहिए।
अगर ₹61,500 आपकी ईएमआई है और यह आपकी सैलरी का 40% है, तो आपकी मंथली सैलरी 1,53,750 रुपये होनी चाहिए। यानी आपकी सालाना सैलरी ₹1,53,750×12=₹18,45,000 रुपये होनी चाहिए। घर खरीदने के लिए रजिस्ट्री के लिए पैसा चाहिए। वो इसमें कैलकुलेट नहीं किया गया है।